फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dead body of employee brought in railway luggage coach, Moradabad resident dies in Jammu

Moradabad: रेलवे के लगेज कोच में लाया गया कर्मचारी का शव, जम्मू में हुई मुरादाबाद निवासी की संदिग्ध मौत

Sat, 20 Jan 2024 03:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 20 Jan 2024 03:43 AM IST
सार

मुरादाबाद निवासी रेलकर्मी की जम्मू में मौत हो गई थी। उसका शव हिमगिरी एक्सप्रेस के लगेज कोच में रखकर मंगाया गया। आरपीएफ की मौजूदगी में परिजनों ने शव उतारा और एंबुलेंस में रखकर ले गए।

विज्ञापन
Moradabad: Dead body of employee brought in railway luggage coach, Moradabad resident dies in Jammu
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर शव को उतारते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में रेलवे की तकनीकी शाखा में तैनात मुरादाबाद निवासी रेलकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 30 वर्षीय कर्मचारी का शव शुक्रवार को हिमगिरी एक्सप्रेस के लगेज कोच में रखकर मुरादाबाद मंगाया गया।

विज्ञापन


दोपहर दो बजे के आसपास ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ की मौजूदगी में परिजनों ने शव उतारा और एंबुलेंस में रखकर ले गए। परिजनों ने मृत कर्मचारी का नाम नहीं बताया। पुलिस को दिखाए गए फोटो के मुताबिक कर्मचारी का शव जम्मू में घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन


उसका एक पैर चारपाई के नीचे व एक ऊपर था। गले के पास चादर का फंदा बना पड़ा था लेकिन गर्दन पर निशान नहीं थे। जम्मू की रेलवे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं रेलवे के नियमानुसार शव को लगेज कोच में रखकर भिजवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए निर्धारित शुल्क देना पड़ता है। आरपीएफ का कहना है कि कंट्रोल से मिली सूचना के आधार पर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने अपना पता भी नहीं बताया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed