फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   railway will no plan to kill rats

लाखों खर्च लेकिन चूहों का साम्राज्य खत्म नहीं कर पा रहा रेलवे

Sun, 09 Oct 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 09 Oct 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
railway will no plan to kill rats
rat
चूहे रेलवे के सबसे बड़े दुश्मन साबित हो रहे हैं। हर साल चूहों के सफाए पर लाखों रुपये खर्च होेते हैं, लेकिन उनके साम्राज्य को खत्म करना तो दूर उसे हिला भी नहीं पा रहे हैं। मुरादाबाद स्टेशन पर भी यही हाल है।
विज्ञापन


मुरादाबाद स्टेशन पर चूहों के खात्मे के लिए रैट एंड पेस्ट कंट्रोल के लिए लाखों रुपये का कांट्रेक्ट दिया गया। लेकिन कंपनी चूहों का खात्मा तो दूर उन्हें खोज भी नहीं पा रही है। जिसके चलते मुरादाबाद के हेल्थ विभाग ने उसके कार्य को लेकर असंतोषजनक कार्य की रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन

 
 रेलवे में चूहे बड़ी समस्या बन गए हैं। चूहों के कारण रेलवे की कई पुरानी और एतिहासिक स्टेशनों की इमारतें खतरे में आ गई हैं। स्टेशनों के नजदीक चूहे रेलवे लाइन के नीचे खुदाई कर देते हैं। इससे गाड़ियों के संचालन में भी खतरा होता है। इसके लिए लगातार कार्य कराया जाता है जिससे ट्रेनों का संचालन सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल मुख्यालय को चूहों से बचाव के लिए करीब चार लाख रुपये सालाना का कांट्रेक्ट दिया। कंपनी को चूहों के साथ ही स्टेशन पर पेस्ट कंट्रोल का भी काम करना होता है। लेकिन कंपनी का अभी तक का काम संतोषजनक नहीं रहा है। यही कारण है स्वास्थ्य विभाग ने उसके काम पर असंतोषजनक का ठप्पा लगा दिया है।


 इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है। स्टेशन और रेलवे कालोनियों में साफ सफाई और स्वास्थ्य संबंधी कार्य स्वास्थ्य विभाग ही जिम्मेदारी है। कंपनी की लापरवाही का ही नतीजा है कि स्टेशन परिसर में चूहे आसानी से घूमते हुए नजर आ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed