{"_id":"6569b39d4b37d4046e0b94c3","slug":"railway-update-six-trains-will-run-changed-routes-december-10-passengers-face-problems-inter-locking-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway Update: दस दिसंबर तक बदले मार्ग से चलेंगी छह ट्रेनें, इंटर लॉकिंग के कारण यात्रियों को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway Update: दस दिसंबर तक बदले मार्ग से चलेंगी छह ट्रेनें, इंटर लॉकिंग के कारण यात्रियों को होगी परेशानी
Fri, 01 Dec 2023 03:51 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 01 Dec 2023 03:51 PM IST
सार
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि लखनऊ मंडल के पटरंगा-रौजागांव-रुदौली रेलखंड में 10 दिसंबर तक इंटरलॉकिंग होगी। इसके चलते मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन
- फोटो : Social Media
विस्तार
लखनऊ मंडल के पटरंगा-रौजागांव-रुदौली रेलखंड में 10 दिसंबर तक इंटरलॉकिंग होगी। इसके चलते मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली दून, किसान, सियालदह व अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें तीन से 10 दिसंबर तक बदले मार्ग से चलेंगी। इसके कारण सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (13009) हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक वाराणसी-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। (13010) योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से नौ दिसंबर तक लखनऊ-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलेगी।
विज्ञापन
(13307) धनबाद-फिरोजपुर केंट एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक वाराणसी-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। (13308) फिरोजपुर केंट-धनबाद एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक लखनऊ-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलेगी। (15934) अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस आठ दिसंबर को लखनऊ-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलेगी।
विज्ञापन
(15623) भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस पांच दिसंबर को लखनऊ-मां वेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलेगी। (13151) कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन से नौ दिसंबर तक जाफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ होकर चलेगी। (14650) अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस चार, छह व नौ दिसंबर को लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा होकर चलेगी।