फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway Update: For the first time, special trains running for six months, will operate till July

Railway Update: पहली बार छह माह तक चल रहीं स्पेशल ट्रेनें, जुलाई तक होगा संचालन, 49.9 लाख ने कराया रिजर्वेशन

Mon, 20 May 2024 03:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 03:10 PM IST
सार

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 50 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इस बार यह जुलाई तक चलेंगी। रेलवे के आंकड़े के मुताबिक अप्रैल में 49.9 लाख यात्रियों ने मुरादाबाद मंडल से रिजर्वेशन करवाया। 

विज्ञापन
Railway Update: For the first time, special trains running for six months, will operate till July
रेलगाड़ी का इंतजार करते यात्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

पहली बार रेलवे छह माह तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। जनवरी में अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेनों से शुरु हुआ सिलसिला समर स्पेशल तक जारी है। इस बार रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनें भी 50 चलाई हैं। इससे पिछले वर्षों की तुलना में आय में भी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


रेलवे के आंकड़े के मुताबिक अप्रैल 2024 में 49.9 लाख यात्रियों ने मुरादाबाद मंडल में आरक्षण कराया। जबकि अप्रैल 2023 में कुल 38.42ं लाख यात्रियों ने बुकिंग कराई थी। अप्रैल 2024 में रेलवे को यात्रियों से 81.7 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि अप्रैल  2023 में यह 72.58 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन जुलाई तक जारी रहेगा। ज्ञात हो कि दिवाली व छठ पूजा के मौके पर रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाईं। इसके बाद जनवरी में आस्था शुरू हुईं, हालांकि ये ट्रेनें आईआरसीटीसी की ओर से बुकिंग पर चलाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चैत्र नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी व पूर्णागिरि के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलीं। फिर अप्रैल में गेहूं की कटाई शुरू होने के कारण पंजाब व जम्मू से बिहार व कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। इसके बाद अप्रैल के अंत में ही समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी गई।


रेलवे का मानना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ज्यादा यात्रियों ने सफर किया गया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए मुख्यालय ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। मुरादाबाद मंडल से 50 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें गुजर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed