फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway Update: Booking in 10 trains full even before departure, no seats till Holi

Railway Update: चलने से पहले ही फुल हो गई 10 ट्रेनों में बुकिंग, होली तक सीटें नहीं, एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग

Thu, 22 Feb 2024 10:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 10:37 AM IST
सार

एक मार्च से शुरू होने वाली ट्रेनों में सीट पाने के लिए लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी है। रेलवे के मुताबिक अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। होली पर घर जाने के लिए जलियांवाला बाग, शहीद, क्लोन एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास में लंबी वेटिंग है। 

विज्ञापन
Railway Update: Booking in 10 trains full even before departure, no seats till Holi
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने कोहरे के कारण मुरादाबाद मंडल से चलने वाली करीब 30 ट्रेनों को 29 फरवरी तक रद्द रखा है। एक मार्च से बहाल होने वाली इन ट्रेनों में से 10 में चलने से पहले ही बुकिंग फुल हो गई है। लोगों ने होली के दृष्टिगत एक माह पहले से बुकिंग करा ली है।

विज्ञापन


मुरादाबाद से बनारस, जयनगर तो छोड़िए, ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से ही गंतव्य तक की सीटें भर चुकी हैं। इनमें शहीद एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं। जिन ट्रेनों में सीटें खाली हैं, उनमें से भी दिन प्रतिदिन तेजी से बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन


ऐसे में माना जा रहा है कि रेलवे को इस बार होली से काफी पहले त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करनी होगी। ज्यादातर बुकिंग स्लीपर क्लास में हुई है, चूंकि रेल यात्रियों का एक बड़ा वर्ग इन्ही बोगियों में सफर करता है। जबकि एसी बोगियों में फिलहाल सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों के अलावा देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस व बेगमपुरा एक्सप्रेस में भी लखनऊ व बनारस तक के लिए सीटें बुक करा ली गई हैं। जिन ट्रेनों में बुकिंग फुल हो गई है, उनमें अधिकांश पंजाब से पूर्वांचल की ओर चलने वाली हैं।

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि अभी कई ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं। रेलवे लगातार बुकिंग पर नजर रख रहा है। यात्रियों की मांग के आधार पर हमेशा की तरह अतिरिक्त कोच लगाने व स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई जाएगी।

इन ट्रेनों में चलने से पहले ही भर गई सीटें

  • 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्स.
  • 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्स.
  • 04652 अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्स.
  • 15058 अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक एक्स.
  • 15622 आनंदविहार-कामाख्या साप्ताहिक एक्स.
  • 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्स

एक मार्च से बहाल हो जाएंगी ये ट्रेनें

(14617-18) बनमंखी-अमृतसर-बनमंखी जनसेवा एक्सप्रेस, (14606-05) योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस, (14616-15) अमृतसर-लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस, (14524-23) अंबाला-बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस, (14308-07) बरेली-प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, (14674-73) अमृतसर-जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस (14235-36) वाराणसी-बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, (14229-30) प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस, (12583-84) आनंदविहार-लखनऊ-आनंदविहार डबल डेकर एक्सप्रेस, (15059-60) लालकुआं-अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस, (18103-04) अमृतसर-टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, (15058-57) आनंदविहार-गोरखपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस, (04652-51) अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस, (12210-09) काठगोदाम-कानपुर-काठगोदाम साप्ताहिक एक्सप्रेस, (15621-22) कामाख्या-आनंदविहार-कामाख्या एक्सप्रेस आदि ट्रेनें एक मार्च से बहाल हो जाएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed