फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway track filled with water, Moradabad-Delhi line stopped

Moradabad News: रेलवे ट्रैक भरा पानी, मुरादाबाद-दिल्ली लाइन ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Railway track filled with water, Moradabad-Delhi line stopped
मुरादाबाद। बारिश के कारण लाइनपार के नाले उफनाए तो रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया। इसके कारण मुरादाबाद यार्ड में सिग्नल और प्वाइंट फेल हो गए। मुरादाबाद-दिल्ली, मुरादाबाद-लखनऊ और मुरादाबाद-सहारनपुर लाइन पर काफी देर तक रेल यातायात ठप हो गया। 26 ट्रेनों को जगह-जगह रोकना पड़ा।
विज्ञापन

इसके कारण ट्रेन में बैठे यात्री और स्टेशनों पर इंतजार कर रहे यात्रियों की परेशानी दोगुनी हो गई। मुरादाबाद से बरेली और दिल्ली तक पहुंचने में लोगों को छह घंटे लग गए। रात 10 बजे बारिश तेज हुई और 10:30 बजे तक यार्ड में प्वाइंट फेल होने शुरू हो गए। एक बजे तक यह स्थिति बनी रही। हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल एक्सप्रेस को रात 9:52 बजे मुरादाबाद में रोका गया। इसके बाद 10:30 बजे जनता एक्सप्रेस, 10:40 बजे योगनरी ऋषिकेश समर स्पेशल एक्सप्रेस, 11 बजे बेगमपुरा एक्सप्रेस को कटघर में रोका गया। 11:30 बजे रानीखेत एक्सप्रेस मूंढापांडे में खड़ी हो गई। राजगीर से आ रही श्रमजीवी एक्सप्रेस 12 बजे के बाद तक बरेली में फंसी रही। छोटे-छोटे स्टेशनों पर भी कई ट्रेनें रोक दी गईं। रेलवे ने जलनिकासी के लिए पंप लगाए। रात दो बजे तक ट्रैक पर पानी कम हुआ और रेल संचालन सुचारू हो पाया।
विज्ञापन

दिन में चलने वाली ट्रेनें भी लेट हो गईं। बरेली से चलने वाली आला हजरत एक्सप्रेस मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ढाई घंटे देरी से पहुंची। शहीद एक्सप्रेस, मुंबई एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे लेट हो गई। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि नालों के उफनाने के कारण यह समस्या हर साल होती है। रेलवे ट्रैक पर क्रॉस ड्रेनेज बना रहा है लेकिन स्थानीय निकाय को भी व्यापक व्यवस्था करनी चाहिए जिससे जलभराव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
रास्ते में रोकनी पड़ीं यह ट्रेनें
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
13009 दून एक्सप्रेस
13258 जनसाधारण एक्सप्रेस
14242 नौचंदी एक्सप्रेस
14208 पद्मावत एक्सप्रेस
12524 न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस
12230 लखनऊ मेल
15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed