{"_id":"1d4115aff06e0e8c83d3de1750c1f9c1","slug":"railway-token-porter-died-track-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोकन पोर्टर की मौत पर बवाल, ट्रैक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोकन पोर्टर की मौत पर बवाल, ट्रैक जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Thu, 05 Nov 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की दोपहर को कटघर स्टेशन पर रामनगर पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर को टोकन देकर लौट रहे टोकन पोर्टर हरविंदर सिंह की सामने से आ रही उपासना एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे गुस्साए परिवार वालों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
रेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रैक जाम कर दिया। प्लेटफार्म संख्या एक पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे तक रोके रहे। पुलिस और रेलवे अफसरों से भीड़ भिड़ गई। धक्का मुक्की हुई। कटघर स्टेशन पर यह हादसा करीब साढ़े बारह बजे का है।
यहां रामगंगा विहार निवासी हरविंदर सिंह पुत्र अमरजीत टोकन पोर्टर के पद पर तैनात था। बताया जाता है कि दोपहर को जब यहां रामनगर पैसेंजर ट्रेन पहुंची तो हरविंदर सिंह इस ट्रेन के ड्राइवर को टोकन देने के लिए गया। टोकन देकर वह वापस लौट रहा था कि इसी दौरान सामने से आ रही उपासना एक्सप्रेस की चपेट में आ गया और लहूलुहान होकर ट्रैक पर गिर गया।
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी उसे लेकर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इत्तला पाकर परिवार के लोग भी पहुंच गए। कुछ ही देर में भारी भीड़ जुट गई। भीड़ ने हरविंदर के शव को प्लेटफार्म संख्या एक पर रख दिया और अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।
गुस्साई भीड़ ट्रैक पर आ गई और चक्का जाम कर दिया। बवाल बढ़ने पर जीआरपी, आरपीएफ के साथ ही सिविल पुलिस भी कॉल कर ली गई। यहां पहुंची सीओ पूनम मिश्रा से लोगों की नोकझोंक हुई। प्लेटफार्म एक पर खड़ी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के आगे भीड़ खड़ी हो गई। जब तक सीनियर डीओएम और टीआई के खिलाफमुकदमा दर्ज नहीं हुआ भीड़ शांत नहीं हुई।