फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway team arrived to remove encroachment, people created ruckus

Moradabad News: कब्जा हटाने पहुंची रेलवे की टीम, लोगों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Railway team arrived to remove encroachment, people created ruckus
मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित मऊ में रेलवे फाटक के पास लोगों ने सरकारी जमीन पर सड़क बना ली है। इस सड़क से करीब 250 घरों का मुख्य रास्ता है। सोमवार को रेलवे की टीम आरपीएफ के साथ सड़क से कब्जा हटाने पहुंची। वहां रेलवे ने स्थायी बैरिकेडिंग लगाने की कोशिश तो लोग पटरियों पर उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद टीम लाैट गई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि रेलवे ने सड़क बंद कर दी तो 250 परिवारों का रास्ता बंद हो जाएगा। मुख्य सड़क तक जाने के लिए कोई और रास्ता नहीं है। वहां सरकार की योजना के अंतर्गत एक कॉलोनी भी बसी है। उसका मुख्य रास्ता भी रेलवे की जमीन वाली सड़क से होकर जाता है। रास्ता बंद न करने की मांग को लेकर लोग अड़े रहे और करीब दो घंटे तक हंगामा चला।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद आरपीएफ की टीम ने लोगों को समझाया। स्थानीय निवासी ब्रह्म कुमार, अनीस अहमद, रामफूल विश्नोई आदि ने बताया कि सभी कॉलोनीवासी मिलकर मंगलवार को डीआरएम कार्यालय पहुंचेंगे। वहां डीआरएम से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे। सुनवाई नहीं हुई तो सांसद, विधायक के जरिये अपनी बात सरकार तक पहुंचाएंगे। किसी भी हाल में रास्ता बंद नहीं होने देंगे। वहीं सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि रेलवे नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है। कई स्थानों पर रेलवे की भूमि से कब्जे हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed