फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway summer action plan 18 trains canceled

Cancel Train List: रेलवे का समर एक्शन प्लान, 18 ट्रेनें रद्द; सूची में देखें कब तक कौन सी गाड़ी रहेगी कैंसिल

Sat, 13 May 2023 10:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 May 2023 10:22 PM IST
सार


एक बार फिर राज्यरानी, काशी विश्वनाथ, जनसेवा एक्सप्रेस समेत मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 18 ट्रेनों को 15 मई को निरस्त रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Railway summer action plan 18 trains canceled
ट्रेन कैंसिल होने के कारण यात्रियों की लगी भीडभाड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए समर एक्शन प्लान बनाया था। यह प्लान एक मई से 30 जून तक लागू किया गया है। इसमें ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने से लेकर स्पेशल ट्रेनें चलाने का जिक्र है। इसके बावजूद रेलखंड पर कार्यों के नाम पर हर सप्ताह ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन

एक बार फिर राज्यरानी, काशी विश्वनाथ, जनसेवा एक्सप्रेस समेत मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 18 ट्रेनों को 15 मई को निरस्त रखा जाएगा। इनमें से कुछ ट्रेनें 21 मई को भी निरस्त रहेंगी। इसका कारण मुरादाबाद-शाहजहांपुर रेलखंड पर स्थित पुल पर गर्डर से संबंधित कार्य बताया जा रहा है। इससे पहले बंथरा स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन बिछाने के लिए 13 ट्रेनों को निरस्त रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब 18 ट्रेनों के निरस्तीकरण के अलावा सात ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग चलाया जाएगा। चार ट्रेनों को कुछ घंटों की देरी से चलाया जाएगा। 14 व 20 मई को बरेली भुज एक्सप्रेस को एक घंटे रास्ते में रोजा जाएगा। काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर का संचालन 15 व 21 मई को रामपुर से किया जाएगा। यह जानकारी सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने दी है।

विज्ञापन

इन ट्रेनों किया गया है निरस्त
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब रहेगी निरस्त
12040-39 नई दिल्ली-काठगोदाम जनशताब्दी 15 व 21 मई
22452-53 राज्यरानी एक्सप्रेस 15 व 21 मई
15128-27 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15 व 21 मई
13258-57 जनसाधारण एक्सप्रेस 15 व 21 मई
14618-17 जनसेवा एक्सप्रेस 15 व 21 मई
125584-83 डबल डेकर एक्सप्रेस 21 मई
22552-51 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस 21 मई
15035-36 उत्तरांचल संपर्क क्रांति 15 व 21 मई
12091-92 नैनी जनशताब्दी 21 मई
22424-23 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 21 मई
14316-15 इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 व 21 मई
12208-07 गरीबरथ एक्सप्रेस 14 मई
12210-09 काठगोदाम-कानपुर गरीबरथ 15 मई
04375-76 अलीगढ़-बरेली पैसेंजर 15 व 21 मई
04377-78 अलीगढ़-बरेली पैसेंजर 15 व 21 मई
04366-65 मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर 15 व 21 मई
04304-03 दिल्ली-बरेली पैसेंजर 14 व 20 मई
25035-36 मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस 15 व 21 मई

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 20 मई को, (12332) जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस 14 मई को, (20506) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 21 मई को, 20504 राजधानी एक्सप्रेस 15 मई को मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट होकर चलेगी। ये ट्रेनें बरेली स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। (13151) सियालदह एक्सप्रेस 14 मई को मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट होकर चलेगी। यह ट्रेन रामपुर, मिलक, कलक्टरबक गंज स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। (12204) गरीबरथ एक्सप्रेस 21 मई को मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट होकर चलेगी। यह ट्रेन बरेली स्टेशन पर नहीं रुकेगी। (15910) अवध असम एक्सप्रेस 14 व 20 मई को मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट होकर चलेगी। यह ट्रेन बरेली स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

देरी से चलेंगी श्रमजीवी, संपर्क क्रांति
श्रमजीवी एक्सप्रेस को नई दिल्ली से 15 व मई को तीन घंटे 20 मिनट देरी से चलाया जाएगा। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को आनंद विहार से 15 व 21 मई को ढाई घंटे देरी से, (12524) नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस को 21 मई को नई दिल्ली से दो घंटे व (12358) अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस को अमृतसर से 15 मई को तीन घंटे 20 मिनट देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed