फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   railway start UTS before mahakumbh 2021

एक्सक्लूसिव : महाकुंभ से पहले काउंटर से ले सकेंगे अनारक्षित रेलवे टिकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
railway start UTS before mahakumbh 2021
मुरादाबाद। महाकुंभ 2021 से पहले ही रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को तोहफा दिया है। महाकुंभ का शुभारंभ 14 जनवरी से हो रहा है, इस अवसर पर चलने वाली ट्रेनों में यात्री सामान्य (अनारक्षित) टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। अनारक्षित टिकट काउंटर से बेचने के लिए रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। हालांकि निर्देश पत्र में बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि जोनल मुख्यालयों को इसके लिए कोविड नियमों को ध्यान में रखना होगा। यानी बोगी में जितनी सीटें केवल उतने ही टिकट बेचे जा सकेंगे।
विज्ञापन

अब भारतीय रेलवे के सभी 19 जोनल मुख्यालय इसके लिए रणनीति बनाकर कार्य करेंगे। गौरतलब है कि पिछले आठ माह से रेलवे में अनारक्षित टिकट नहीं बेचे जा रहे हैं। इसी कारणवश दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहारों पर भी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पिछले वर्षों की अपेक्षा काफी कम रही। अब महाकुंभ के मौके पर भी यात्रियों को टिकट की किल्लत न हो और रेलवे को भी नुकसान न हो, इसके लिए रेलवे बोर्ड ने अनारक्षित टिकटों की बिक्री को मंजूरी दी है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को रेलवे बोर्ड ने यह निर्देश जारी किए हैं। जोनल मुख्यालय से आदेश के बाद अनारक्षित टिकटों की बिक्री शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हर बिंदु पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

25 नियमित और 35 अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी
मुरादाबाद रेल मंडल में महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यात्रियों की पिछले वर्ष की संख्या के मुताबिक डाटा की स्टडी की जा रही है। इसके तहत महाकुंभ के अवसर पर मंडल में 25 नियमित और 35 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी बनाए जाएंगे। एसीएम नरेश सिंह ने बताया कि हरिद्वार स्टेशन पर चार अस्थायी कैंपों में 56 टिकट काउंटर बनाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य स्टेशनों पर भी इस प्रकार की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से होगी स्टेशनों की निगरानी
सुरक्षा के मद्देनजर कुंभ मेले के दौरान संबंधित स्टेशनों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। रेल प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके अलावा हरिद्वार, मोतीचूर, रायवाला, रुड़की, ऋषिकेश, न्यू ऋषिकेश, ज्वालापुर, लक्सर नजीबाबाद, देहरादून आदि स्टेशनों पर सीसीटीवी के जरिए सख्त मॉनिटरिंग की जाएगी। 31 लेबल क्रासिंग गेटों पर भी सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं।
मेले के दौरान ये रहेंगी व्यवस्थाएं
1- कोहरे में प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए 38 हाई मास्ट टावर लगाए जा रहे हैं।
2- सेंट्रल कंट्रोल रूम के अलावा वार रूम बनाए किए जा रहे हैं।
3- आगजनी और भगदड़ की स्थिति से बचने के लिए फायर ब्रिगेड, फायर बाल्स, फायर एक्सटेंशन की व्यवस्था
4- प्रवेश और निकास द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए जा रहे हैं।
5- मेले के दौरान स्टेशनों पर डॉग स्क्वाड भी तैनात रहेंगे।
6- ओवरब्रिज, अंडरपास आदि का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed