फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway player Sarita won bronze medal in hammer throw

हैमर थ्रो में रेलवे की सरिता ने जीती चांदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Railway player Sarita won bronze medal in hammer throw
मुरादाबाद। रेल मंडल के मंडल मुख्यालय में कार्यरत एथलीट सरिता सिंह ने पटियाला में आयोजित सीनियर नेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। मंडल मुख्यालय लौटने पर डीआरएम तरुण प्रकाश ने उन्हें सम्मानित किया है। सरिता ने प्रतियोगिता में 56.16 मीटर हैमर थ्रो कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता पटियाला में 25 जून से एक जुलाई तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा भी वह कई प्रतियोगिताओं में मुरादाबाद रेल मंडल का नाम रोशन कर चुकी हैं। सरिता के पति रोमित सिंह भी रेलवे कर्मचारी हैं। रेलवे की ओर से वह भी राष्ट्रीय स्तर की दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। रेलवे में दोनों का चयन स्पोर्ट्स कोटे के तहत हुआ था। सरिता ने बताया कि 2014 से 2018 के बीच लगातार पटियाला कैंप में रहकर उन्होंने ओलंपिक के लिए तैयारी की। 2019 में उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

मातृत्व अवकाश के चलते तैयारी कुछ समय के लिए तैयारी रुक गई। इसके बाद उन्होंने फिर से तैयारी की और अब सीनियर नेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता है। मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देेते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed