{"_id":"67182e4366be63dba70b1264","slug":"railway-officer-making-domestic-work-from-employees-vigilance-raided-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-506904-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कर्मचारियों से घरेलू काम करा रहे रेल अफसर, विजिलेंस ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कर्मचारियों से घरेलू काम करा रहे रेल अफसर, विजिलेंस ने मारा छापा
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे अफसरों के आवासों में कर्मचारियों से काम करने की शिकायत रेलवे बोर्ड तक पहुंच गई। मंगलवार को रेलवे विजिलेंस ने मुरादाबाद पहुंचकर पीडब्ल्यूआई के आवास पर छापा मारा और जांच पड़ताल की। टीम ने करीब चार घंटे तक कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। इसके बाद टीम वापस चली गई।
रेलवे बोर्ड में कुछ लोगों के जरिए गोपनीय सूचना भेजी गई थीं। जिसमें आरोप लगाया था कि मुरादाबाद रेल मंडल के कुछ अधिकारी अपने कर्मचारियों से घरेलू काम करा रहे हैं। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी रेलवे ट्रैक पर होनी चाहिए, वह अफसरों के आवासों की साफ-सफाई कर रहे हैं और बाजारों से फल सब्जियां खरीद कर ला रहे हैं। एक-एक आवास पर कई कर्मचारी लगे हुए हैं। शिकायत के साथ कुछ फोटो भी भेजे गए थे। रेलवे बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लिया और रेलवे विजिलेंस को जांच के आदेश दिए। मंगलवार को पांच सदस्यी टीम मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम ने पहले यहां कुछ ट्रेनों में चेकिंग की। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी टीम ने गोपनीय जांच पड़ताल की। इसके बाद टीम डीआरएम कार्यालय पहुंची। मंडलीय अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद टीम ने रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के एक पीडब्ल्यूआई के आवास पर छापा मार दिया। टीम यहां करीब तीन बजे से लेकर शाम सात बजे तक रही। इस दौरान किसी भी कर्मचारी और परिवार के सदस्य को बाहर नहीं जाने दिया। टीम ने आवास में मौजूद सदस्यों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। इसके अलावा टीम ने एक और अधिकारी के आवास में भी जांच पड़ताल की है। डीआरएम राज कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे विजिलेंस की कार्रवाई गोपनीय रहती है। उन्हें इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है। विजिलेंस टीम की रूटीन जांच भी हो सकती है।