फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway News: Water filled on Moradabad-Lucknow railway track... many trains affected

Railway News: मुरादाबाद-लखनऊ रेलमार्ग पर भरा पानी... कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

Tue, 09 Jul 2024 03:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2024 03:46 PM IST
सार

रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण मुरादाबाद मंडल में कई गाड़ियों का रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी। ट्रैक से पानी निकाले जाने के बाद आवागमन सुचारु करवाया गया। 

विज्ञापन
Railway News: Water filled on Moradabad-Lucknow railway track... many trains affected
मुरादाबाद में रेलवे ट्रैक पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के कारण मुरादाबाद-लखनऊ रेलमार्ग पर जगह-जगह पानी भर गया। इसके कारण लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें बीच के स्टेशनों पर रोकनी पड़ीं। शाम छह बजे ट्रैक से पानी हटाए जाने के बाद रेल संचालन सुचारु हुआ। मुरादाबाद मंडल के रुड़की स्टेशन पर भी पानी भरने से जम्मू जाने वाली ट्रेनें लेट हुईं।

विज्ञापन


कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस (12317) सोमवार शाम को धंधेरा स्टेशन पर 40 मिनट खड़ी रही। (15011) लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस बिलपुर-पीतांबरपुर के बीच खड़ी रही। वहीं रुड़की स्टेशन पर पानी भरने के कारण ट्रेन चंडीगढ़ पहुंचने में लेट हुई।
विज्ञापन


डीआरएम राजकुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर रात लखनऊ-मुरादाबाद रेलखंड पर दिलावरनगर-रहीमाबाद के बीच एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया था। इसके बाद मीरानपुर कटरा-बिलपुर के बीच सिग्नल फेल होने से ट्रेन लेट हुई। सोमवार दोपहर को रुड़की स्टेशन पर पानी भरने के कारण फिर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड पर लूप लाइन पर पानी भरा था, इसलिए ज्यादा ट्रेनें प्रभावित नहीं हुईं। जहां-जहां सिग्नल फेल हुए थे, वहां सुबह 9:30 बजे तक ठीक कर लिए गए।

इज्जतनगर में रोकीं पूर्णागिरि जनशातब्दी समेत दो ट्रेनें

पीलीभीत में रेलवे की पुलिया बारिश के कारण पानी में बह गई। इसकी वजह से पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस व टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस इज्जतनगर स्टेशन पर ही रोकनी पड़ी। दोनों ट्रेनें इससे आगे नहीं गईं, जबकि टनकपुर से दिल्ली के लिए वापस चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द करनी पड़ी।

इसके कारण तीन हजार से ज्यादा यात्रियों को परेशानी हुई। पूर्णागिरी जाने वाले श्रद्धालु भी सड़क मार्ग से गए। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि दोनों ट्रेनों का संचालन उत्तर पूर्वी रेलवे का इज्जतनगर मंडल करता है।

सोमवार को (12035) टनकपुर-दिल्ली पूर्णागिरी जनशताब्दी रद्द रही, जबकि दिल्ली से टनकपुर जाने वाला रेक इज्जतनगर स्टेशन पर ही रोक दिया गया। मुरादाबाद-रामनगर व लालकुआं पैसेंजर को कोसी नदी के पुल पर पानी आने के कारण रद्द कर दिया गया।



हालांकि, इज्जतनगर मंडल की ओर से इस विषय में कोई सूचना नहीं दी गई है। डीआरएम ने यात्रियों से अपील की है कि एनटीईएस एप या रेल मदद 139 पर कॉल कर संचालन की स्थिति जानने के बाद ही यात्रा पर निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed