फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway News: Take one liter water for five rupees Moradabad station, 11 trains run changed route

Railway News: मुरादाबाद स्टेशन पर पांच रुपये में लें एक लीटर पानी, बदले मार्ग से चलेंगी गरीबरथ समेत 11 ट्रेनें

Tue, 20 Feb 2024 04:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 04:45 PM IST
सार

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पांच रुपये में एक लीटर पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए वेंडिंग मशीनें लगा दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि मशीनों के लग जाने से यात्रियों को गर्मियों में सबसे ज्यादा राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Railway News: Take one liter water for five rupees Moradabad station, 11 trains run changed route
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : Social Media

विस्तार

रेल यात्रियों को अब स्टेशन पर महज पांच रुपये में एक लीटर शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। इसके लिए रेलवे ने वाटर वेंडिंग मशीनें मुरादाबाद जंक्शन पर शुरू कर दी हैं। इसके तहत दो रुपये में 300 एमएल व 20 रुपये में पांच लीटर पानी दिया जा रहा है। इसके अलावा रेल नीर की सप्लाई भी जारी है।

विज्ञापन


गर्मी की सीजन शुरू होने से पहले रेलवे ने यात्रियों के लिए व्यवस्था कर दी है। वहीं कैंटीन शुरू होने से भी लोगों को सस्ता खाना मिलने लगा है। इसमें सामान्य थाली के अलावा लोग कटलेट, ऑमलेट व छोले भटूरे का भा आनंद ले रहे हैं। कैंटीन शुरू होने के बाद ही वाटर वेंडिंग मशीनें शुरू की गई है।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि यदि व्यक्ति के पास पानी भरने के लिए अपना बर्तन या बोतल नहीं है तो 300 एमएल पानी तीन रुपये, 500 एमएल पानी पांच रुपये, एक लीटर की बोतल 10, दो लीटर 12 रुपये व पांच लीटर 25 रुपये में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि अपना बर्तन या बोतल उपलब्ध है तो 300 एमएल के लिए दो रुपये, 500 एमएल के लिए तीन रुपये, एक लीटर के लिए पांच रुपये, दो लीटर के लिए 10 रुपये व पांच लीटर के लिए 20 रुपये चुकाने होंगे।

जननायक एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें प्रभावित

बिहार के नरकटियागंज-पनिहावा रेलखंड में रेल लाइन दोहरीकरण किया जाएगा। इसके कारण 20 से 24 फरवरी तक नॉन इंटरलॉकिंग व इंटरलॉकिंग होगी। इससे मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली गरीब रथ, जननायक एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इन ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।

इसके कारण चार दिन तक सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (1221) मुजफ्फरपुर-आनंदविहार गरीबरथ एक्सप्रेस 23 फरवरी को मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली होकर चलेगी।

(12212) आनंदविहार-मुजफ्फरपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 21 फरवरी को कप्तानगंज-थावे-सिवान-चपागुड़ी-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर होकर चलेगी। (12557-58) मुज्फ्फरपुर-आनंविहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस 21 व 22 फरवरी को मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-चपागुड़ी-थावे-कप्तानगंज होकर चलेगी।

इसके अलावा 23 व 24 फरवरी को मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली होकर चलेगी। (14016) आनंदविहार-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस 23 फरवरी को मुजफ्फरपुर-सीतामढ़-रक्सौल होकर चलेगी। (15273) रक्सौल-आनंदविहार सत्याग्रह एक्सप्रेस 21 व 22 फरवरी को रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-चपागुड़ी-सिवान-थावे-कप्तानगंज होकर चलेगी।

 

(15274) आनंदविगार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस 20 व 21 फरवरी को कप्तानगंज-थावे-सिवान-चपागुड़ी-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल होकर चलेगी। (15656) श्री माता वैष्णो देवी-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 फरवरी को कप्तानगंज-थावे-सिवान-चपागुड़ी-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर होकर चलेगी।

 

(19269) पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 21 फरवरी को सगौली-रक्सौल-सीतामढी-मुजफ्फरपुर होकर चलेगी। (15211-12) डिब्रूगढ़-अमृतसर-डिब्रूगढ़ जननायक एक्सप्रेस 20 से 24 फरवरी तक डिब्रूगढ़-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिक्ता-नरकटियागजं-पनिहावा होकर चलेगी।

 

ध ्ध् ध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed