Railway News:पांच जुलाई से तीन अगस्त के बीच ट्रेनों का संचालन बाधित, ट्रैक में कार्य के चलते कुछ की गई रद्द
बरेली-चंदौसी रेलखंड पर मरम्मत कार्य के कारण पांच जुलाई से तीन अगस्त तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। बरेली-लोकमान्य तिलक, बरेली-उज्जैन, उज्जैन-बरेली और बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस की कई सेवाएं निरस्त रहेंगी। 11 जुलाई को नौ घंटे के ब्लॉक के चलते कुछ पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द या विलंब से संचालित होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली स्टेशन यार्ड में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसी दौरान पांच जुलाई से तीन अगस्त के बीच ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन 11, 18, 25 जुलाई और एक अगस्त को निरस्त रहेगी।
बरेली-उज्जैन एक्सप्रेस 8, 15, 22 और 29 जुलाई को और उज्जैन-बरेली एक्सप्रेस 9, 16, 23 और 30 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसके अलावा बरेली-दिल्ली पांच जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक निरस्त रहेगी। दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस पांच जुलाई से तीन अगस्त तक निरस्त रहेगी।
बरेली-चंदौसी रेल खंड में 11 जुलाई को नौ घंटे चलेगा मरम्मत कार्य
रेल मंडल के बरेली-चंदौसी रेल खंड में 11 जुलाई को नौ घंटे मरम्मत कार्य चलेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 11 जुलाई की सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। जिस कारण 11 जुलाई को मुरादाबाद-बरेली (64178) और बरेली-मुरादाबाद (64177) पैसेंजर निरस्त रहेंगी। सीतापुर सिटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (54351) को 90 मिनट देरी से चलेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए छह ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
रेलवे ने मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली छह ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि अयोध्या कैंट-आनंद विहार (04213) ट्रेन में 28 जून और आनंद विहार-अयोध्या कैंट (04214) को 29 जून, प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस में 27 जून से 3 जुलाई, दिल्ली–प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस में 30 जून से छह जुलाई, अयोध्या कैंट- दिल्ली एक्सप्रेस में 29 जून से पांच जुलाई और दिल्ली–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 28 जून से 4 जुलाई तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।