फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway News: ROB-FOB to be built on Moradabad-Lucknow rail line, proposal sent to Railway Ministry

Railway News: मुरादाबाद-लखनऊ रेल लाइन पर बनेंगे आरओबी-एफओबी, रेल मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

Thu, 30 Oct 2025 12:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 30 Oct 2025 12:33 PM IST
सार

मुरादाबाद-लखनऊ रेल लाइन पर रामपुर जिले के मिलक-पटवाई के बीच दो लेन का रोड ओवरब्रिज (आरओबी) और तीन मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा। रेलवे ने इसका प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेज दिया है। परियोजना की कुल लागत 106.15 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
Railway News: ROB-FOB to be built on Moradabad-Lucknow rail line, proposal sent to Railway Ministry
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद रेल मंडल के मुरादाबाद-लखनऊ रेल लाइन पर रेलवे ने दो लेन के आरओबी और एफओबी बनाने का निर्णय लिया है। मंडल के रामपुर जिले के मिलक-पटवाई के बीच बनने वाले बनाए जाने वाले आरओबी और एफओबी का प्रस्ताव रेल अफसरों ने रेल मंत्रालय को भेज दिया है।

विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि मुरादाबाद-लखनऊ पर रामपुर जिले की तहसील मिलक के अंतर्गत आने वाले मिलक-पटवाई रोड के बीच मिलक यार्ड में लेवल क्रॉसिंग संख्या 386/सी के स्थान पर डबल लेन रोड ओवरब्रिज (आरओबी) और लेवल क्रॉसिंग संख्या 385/बी के स्थान पर 3 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


यह परियोजना रेलवे 26.7854 करोड़ और राज्य 79.3648 करोड़ की मिली-जुली परियोजना है। जिसकी कुल लागत 106.1502 करोड़ रुपये आएगी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि इस निर्माण कार्य का उद्देश्य लेवल क्रॉसिंग को हटाकर यातायात को सुगम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओबी के निर्माण से शाहबाद से आने वाला यातायात सीधे दिल्ली लखनऊ हाईवे पर जुड़ जाएगा जिससे मिलक-पटवाई मार्ग, मंडी और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन करने वाले किसानों और ग्रामीणों को विशेष रूप से लाभ होगा।

दस पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त कोच
मुरादाबाद। कार्तिक मेले को देखते हुए रेलवे ने मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर में दो कोच, अलीगढ़-बरेली पैसेंजर दो कोच, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर, अलीगढ़-बरेली पैसेंजर में दो-दो कोच बढ़ाए गए हैं।

नजीबाबाद गजरौला पैसेंजर, अलीगढ़ गजरौला, मुरादाबाद नजीबाबाद अप और डाउन में एक एक कोच बढ़ाए गए हैं। यह व्यवस्था चार नवंबर से छह नवंबर के बीच रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed