{"_id":"5799fcf64f1c1bec6a21ebfe","slug":"railway-mistakes","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्मार्ट कार्ड ने टिकट निकाले, पैसे लेना भूल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्मार्ट कार्ड ने टिकट निकाले, पैसे लेना भूल गया
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 28 Jul 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट कार्ड से टिकट खरीदने की सुविधा ने रेलवे को दो करोड़ का झटका दिया है। रेलवे की ओर से जारी किए स्मार्ट कार्ड से यात्रियों ने टिकट वेंडिंग मशीन के जरिए टिकट खरीदे, लेकिन मशीन ने स्मार्ट कार्ड से रुपये डिडक्ट नहीं किए। लिहाजा रेलवे को दो करोड़ का चूना लग गया। रेलवे को दिल्ली मंडल में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ तो मुरादाबाद मंडल में सबसे कम।
जब रेलवे के खाते में टिकट बिक्री की रकम नहीं पहुंची तो चेकिंग कराई गई। चेकिंग में सारा मामला खुलकर सामने आ गया। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है।
लगभग दो साल पहले रेलवे ने मेट्रो रेल की तर्ज पर स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू कई थी। स्मार्ट कार्ड से यात्री बिना लाइन में लगे टिकट वेंडिंग मशीन के जरिए टिकट ले सकते हैं। टिकट मिलने के साथ ही कार्ड से पैसे कट जाते हैं। इस व्यवस्था को रेलवे का तकनीकी विभाग क्रिस (सेंट्रल रेलवे इनफार्मेशन सिस्टम) संभाल रहा है।
विज्ञापन
सिस्टम तो लागू कर दिया गया, लेकिन रेलवे इसकी देखभाल करना भूल गया। नतीजा ये रहा कि टिकट वेंडिंग मशीन ने यात्रयिों को टिकट तो बांट दिए, लेकिन उनसे पैसा नहीं लिया। जब पैसे ही नहीं कटे तो लोगों ने कार्ड रीचार्ज कराने की भी जरूरत नहीं समझी। काफी समय से ऐसे ही चल रहा था।
जिससे रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा नुकसान दिल्ली में हुआ। मुरादाबाद मंडल में यह सुविधा केवल तीन ही स्टेशनों पर थी। इन तीनों स्टेशनों से कुल मिलाकर 61 हजार 445 रुपये के टिकट बिना भुगतान के ही बिक गए। सबसे कम मेरठ स्टेशन पर नुकसान हुआ। वहां केवल 40 रुपये के ही टिकट लुटे।