{"_id":"57fd3f314f1c1b266c28e2f3","slug":"railway-change-officers-due-to-inconvenient-to-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा स्पेशल ट्रेन समय से गुजारीं तो बदल दिए गए दो अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा स्पेशल ट्रेन समय से गुजारीं तो बदल दिए गए दो अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 12 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर चलाई गईं बसपा स्पेशल ट्रेन अधिकारियों के लिए जी का जंजाल बन गईं। मुरादाबाद से 15 स्पेशल गाड़ियां गुजरी थीं। जिसके चलते सभी ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया। ट्रेनें घंटों की देरी गुजरी। यात्रियाें को परेशानी हुई।
इसी दौरान अधिकारियों को भी बदल दिया गया। इसको लेकर चर्चाएं भी चल रही हैं। कांशीराम के परिनिर्माण दिवस पर बसपा ने लखनऊ में रैली का आयोजन किया। रैली में प्रदेश भर से लाखों लोगों को जुटाने का टारगेट पदाधिकारियों को दिया गया। रैली उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी बसपा कार्यकर्ता पहुंचे।
कार्यकर्ताओं को पहुंचाने के लिए मुरादाबाद मंडल से सात ट्रेन, छह अंबाला मंडल से और दो दिल्ली से बुक कराई गई थीं। 15 ट्रेनों के अचानक से शेड्यूल में आने के अलावा अलीगढ़ में एनआई के कारण रूट डायवर्जन ने भी मुश्किलें बढ़ा दीं।
विज्ञापन
नतीजा रैली के लिए बुक हुई गाड़ियां तो समय से चलीं, लेकिन सभी गाड़ियाें का शेड्यूल पटरी से उतर गया। यात्री भी परेशान हुए। मुख्यालय तक शिकायत हुई। इसके बाद सोमवार को अधिकारियों के तबादले भी कर दिए गए। इस कार्रवाई को लोग बसपा की रैली के लिए बुक कराई गई ट्रेनों को प्राथमिकता पर चलाए जाने से जोड़ रहे हैं।