{"_id":"692229abd94604921f0d9990","slug":"rachit-and-kanam-won-the-race-and-shanib-and-deepika-won-the-long-jump-kanth-news-c-277-1-smbd1007-111329-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दौड़ में रचित, कनम व लंबी कूद में शानिब और दीपिका ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दौड़ में रचित, कनम व लंबी कूद में शानिब और दीपिका ने मारी बाजी
Sun, 23 Nov 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित डीएसएम इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को विकास खंड छजलैट की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता (परिषदीय) कराई गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बालक और बालिकाओं ने भाग लेकर खेलों में अपना जौहर दिखाया।
इस प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी छजलैट शिवम गुप्ता, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष गौरव यादव, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कराई।
मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाके बाद सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम बालिकाओं ने प्रस्तुत किए। इसके बाद 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, कबड्डी, लम्बी कूद आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
परिणाम स्वरूप बालक वर्ग प्राथमिक स्तर की दौड में प्राथमिक विद्यालय चंगेरी के रचित एवं बालिका वर्ग में कनक कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग के उच्च प्राथमिक स्तर दौड व लम्बी कूद में उ. प्रा. वि. गढी के शानिब एवं बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय भीकनपुर की दीपिका ने प्राथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 265 बच्चों ने भाग लिया था। अंत में विजयी बच्चों को मेडल, शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षाधिकारी शिवम गुप्ता ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभाएं निखारने के अवसर मिलते हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष आदर्श त्यागी, मास्टर विजेंद्र विश्नोई, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक करतार सिंह, मीनू रानी, मोहम्मद रिजवान, सतवीर सिंह, रियाज अहमद, अफजाल, लिपिक सुनील कुमार, प्रमोद सिंह, विकास कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार, आशुतोष शुक्ला, वर्षा चौधरी, सुनील कुमार, चंद्रभान विश्नोई, राजवीर सिंह, घनश्याम सिंह, योगिता गुप्ता, उदयवीर सिंह, परम सिंह, अशोक कुमार, हेतराम सिंह, नितेंद सिंह, शमीम अहमद आदि रहे।