फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Questions on Moradabad police, Aman was crushed by Thar after a dispute, still no murder report

मुरादाबाद पुलिस पर सवाल: विवाद के बाद अमन को थार से कुचला, फिर भी हत्या की रिपोर्ट नहीं, दो आरोपी पकड़ से बाहर

Sun, 22 Sep 2024 11:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 11:42 AM IST
सार

थार सवारों के बाइक सवार युवक अमन को कुचलने के मामले में मुरादाबाद पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अमन के परिजनों का कहना है कि पुलिस अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके अलावा आरोपियों पर धारा में हल्की लगाई गई है। 

विज्ञापन
Questions on Moradabad police, Aman was crushed by Thar after a dispute, still no murder report
थार से अमन को कुचलने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में शराब पीने के बाद पांच लोगों की मौत के मामले में चंद घंटों में जांच पूरी करने वाली पुलिस के कदम अमन के मामले में ठिठक गए। विवाद के बाद थार सवारों ने अमन को कुचल दिया, फिर भी पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद केस को हत्या में तरमीम नहीं किया है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन


पुलिस थार में सवार दिव्यम चौधरी और सुकेत खन्ना को नहीं पकड़ पाई है। अमन 15 सितंबर की रात गांधीनगर से केक खरीदने के बाद घर लौट रहा था।  उस दिन अमन की छोटी बहन माही का जन्म दिन था। कंटेनर डिपो के सामने डिवाइडर के कट पर थार चालक अनमोल अरोड़ा ने अमन की बाइक को राैंद दिया था, जिसमें अमन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


अनमोल को मौके पर ही दबोच लिया गया था, जबकि कार में सवार उसके साथी कटघर के लाजपत नगर निवासी सुकेत खन्ना और सिविल लाइंस के रेलवे हरथला काॅलोनी निवासी दिव्यम चौधरी थार से कूदकर भाग गए थे। इस हादसे से पहले साईं मंदिर के सामने अमन और थार सवारों का विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर थार सवार उत्पात मचा रहे थे। अमन की मां की तहरीर पर अनमोल और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस दिव्यम और सुकेत के घर दबिश देने का दावा कर रही है, लेकिन अब तक आरोपी नहीं पकड़े गए जबकि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम और फेसबुक चला रहे हैं।

इसके अलावा वह मोबाइल के जरिये भी अपने और साथियों के संपर्क में हैं। हादसे से पहले थार सवार और अमन के बीच विवाद होने की बात सामने आ रही है तो पुलिस इन पर हत्या का केस दर्ज करने से क्यों कतरा रही है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। एक एक तथ्य जुटाया जा रहा है।

Questions on Moradabad police, Aman was crushed by Thar after a dispute, still no murder report
पुलिस को कार्रवाई के लिए ज्ञापन देते परिजन और अन्य - फोटो : अमर उजाला

अनमोल की मां के नाम पंजीकृत है थार 

सिविल लाइंस के नीलकंठ कॉलोनी निवासी अनमोल ने करीब दो साल पहले थार खरीदी थी। इस थार का पंजीकरण उसकी मां के नाम पर है।

Questions on Moradabad police, Aman was crushed by Thar after a dispute, still no murder report
मुरादाबाद में इसी थार से अमन की बाइक को मारी थी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

हत्या की धारा लगनी चाहिए : शर्मा

अधिवक्ता अभिषेक शर्मा ने बताया कि तहरीर में साफ लिखा गया है कि अमन का थार सवारों से विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने घर जाने लगा तो उसे जान से मारने की नियत से थार से टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। यह मामला हादसा का नहीं हत्या का बन रहा है। हत्या में केस चलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed