फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   qouestion paper thrown

qouestion paper thrown

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
qouestion paper thrown
प्राचार्य कक्ष की खिड़की तोड़कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचे अज्ञात, राजनीतिशास्त्र विषय का प्रश्नपत्र खंगाला
विज्ञापन

- चार मई को होनी है राजनीतिक विज्ञान बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा
- छजलैट के विजडम एजुकेशन कॉलेज का है मामला, प्राचार्य ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कांठ। विजडम एजुकेशनल कॉलेज में शनिवार देर रात कुछ अराजकतत्व प्राचार्य कक्ष की खिड़की तोड़कर स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए और बीए प्रथम वर्ष के राजनीति शास्त्र विषय के प्रश्नपत्रों को खंगाला। प्रश्नपत्रों के साथ अंकतालिकाओं को बिखेर कर फरार हो गए। प्राचार्य ने मामले की सूचना विश्वविद्यालय को देते हुए थाना छजलैट में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं उपजिलाधिकारी ने भी पहुंचकर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
थाना छजलैट के गांव फत्तेहपुर विश्नोई के पास अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास स्थित विजडम एजुकेशन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं। कॉलेज की 33 छात्राओं का स्वकेंद्र हैं। शनिवार रात 12 बजे के बाद अज्ञात लोग प्राचार्य कक्ष की खिड़की तोड़कर अंदर घुस कर गए। प्रश्नपत्रों को रखने के लिए प्राचार्य कक्ष में ही स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसमें चार मई को होने वाले राजनीति शास्त्र के 40 प्रश्नपत्र रखे हुए थे। अज्ञात लोगों ने स्ट्रांग रूम की अलमारियों के ताले तोड़ दिए। उसमें रखे प्रश्नपत्रों को खंगाला। इसके बाद प्रश्न पत्रों सहित अंक तालिकाओं और अन्य कागजातों को इधर-उधर फैलाकर फरार हो गए। घटना की जानकारी कॉलेज के मुख्यद्वार पर ड्यूटी दे रहे गार्ड को नहीं हो सकी। रविवार की सुबह जब चौकीदार कॉलेज पहुंचा तो उसने प्राचार्य कक्ष की खिड़की टूटी देखकर प्राचार्य व अन्य स्टाफ को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद प्राचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश अग्रवाल भी कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दी। वहीं, उपजिलाधिकारी कांठ जगमोहन गुप्ता भी कॉलेज पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। छजलैट थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राचार्य ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे के तार को भी तोड़ा
कॉलेज परिसर में लगभग 40 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। प्रश्नपत्रों की निगरानी के लिए हर समय कैमरे संचालित किए जा रहे हैं। प्रश्नपत्रों को खंगालने घुसे युवकों को परिसर और प्राचार्य कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों की पूरी जानकारी थी। इसलिए उन्होंने उस तरफ से खिड़की को तोड़ा है, जहां से वह सीसीटीवी कैमरे की नजर में न आ सकें। इसके बाद उन्होंने कैमरे का तार तोड़ दिया और कैमरे को ऊपर की तरफ घुमा दिया। इसकी पुष्टि छजलैट पुलिस की जांच में हुई है। पुलिस के अनुसार प्राचार्य कक्ष का सीसीटीवी कैमरा रात करीब बारह बजे तक संचालित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार स्थगित हुई है परीक्षा
विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा 18 अप्रैल को प्रस्तावित थी, लेकिन विश्वविद्यालय ने उसे निरस्त कर दो मई कर दिया था। अब ईद की वजह से विश्वविद्यालय ने एक बार फिर परीक्षा स्थगित करके चार मई को प्रस्तावित की है।
स्मार्टफोन से स्कैन तो नहीं किए प्रश्नपत्र
मौके पर राजनीतिशास्त्र विषय के प्रश्नपत्र बिखरे हुए पाए गए। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि चालीस प्रश्नपत्र थे और उनमें से एक भी गायब नहीं हुआ है। प्रश्नपत्रों का बिखरा होना इंगित करता है कि वह लोग प्रश्नपत्र ही तलाश करने आए थे। प्रश्नपत्रों की संख्या पूरी होने का अर्थ यह नहीं कि पेपर आउट नहीं हुआ। संभव है कि उन लोगों ने स्मार्टफोन में प्रश्नपत्र स्कैन कर लिया हो और मैसेजिंग एप के जरिए उन्हें कुछ लोगों तक पहुंचा भी दिया हो।
कॉलेज परिसर की जानकारी रखते हैं प्राचार्य कक्ष तक पहुंचने वाले
कॉलेज के मुख्यद्वार पर पहरेदारी कर रहे गार्ड ने रात में मुख्यद्वार से किसी को घुसते नहीं देखा। इसका अर्थ है कि अराजकतत्वों ने कॉलेज परिसर में किसी चोर रास्ते से प्रवेश किया था। उन्हें कॉलेज परिसर में सुरक्षित रास्तों और सीसीटीवी कैमरों की भी जानकारी थी।
वर्जन...
अज्ञात लोगों ने बीए प्रथम वर्ष के राजनीति शास्त्र विषय के प्रश्नपत्रों से छेड़छाड़ की है। घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। एक भी प्रश्नपत्र चोरी नहीं हुआ है। मौके पर सभी प्रश्नपत्र बिखरे हुए मिले हैं। प्राचार्य की ओर से छजलैट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जगमोहन गुप्ता उपजिलाधिकारी, कांठ।
राजनीतिशास्त्र विषय की परीक्षा चार मई को होनी है। इस परीक्षा के लिए 40 प्रश्नपत्र यूनिवर्सिटी ने प्राप्त हुए थे, जो पूरे हैं। लेकिन अंदर घुसे युवकों ने सील बंद लिफाफों को खोलकर प्रश्नपत्रों को फैला दिया है। साथ ही अंक तालिकाएं व अन्य कागज पर मौके पर फैले हुए मिले हैं। विश्वविद्यालय को घटना की जानकारी देकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

डॉ. सूर्यप्रकाश अग्रवाल, प्राचार्य, विज्डम एजुकेशन कॉलेज, फत्तेहपुर विश्नोई
महाविद्यालय में चोरी हुई है या फिर परीक्षा को प्रभावित करने की कोशिश की गई है, इसके खिलाफ महाविद्यालय को एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद मुरादाबाद जिला प्रशासन को भी मामले में जांच करनी है। प्रशासनिक अधिकारी घटना से संबंधित जो सूचना विश्वविद्यालय को भेजेंगे, उसी के अनुरूप विश्विद्यालय अपनी कार्रवाई करेगा।
डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed