फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Qawwal dies after coming into contact with live wire

Moradabad News: करंट की चपेट में आकर कव्वाल की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Qawwal dies after coming into contact with live wire
- शुक्रवार रात की घटना, शनिवार सुबह तारों से चिपका मिला, एसडीओ और जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मोहल्ला वीर नगर कॉलोनी में हुई घटना, चचेरे भाई के घर जा रहा था बबलू मसूदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलारी। मोहल्ला वीरनगर कॉलोनी में शुक्रवार रात लटके बिजली तार की चपेट में आकर मोहल्ला रजा नगर निवासी कव्वाल बबलू मसूदी (22) की मौत हो गई। शनिवार सुबह तारों से चिपका कव्वाल का शव मिला। लोगों ने विद्युत निगम पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बिलारी विद्युत निगम के एसडीओ और जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बिलारी के मोहल्ला रजा नगर निवासी नादिर हुसैन का बेटे बबलू मसूदी शुक्रवार की रात आठ बजे अपने चचेरे भाई मोहल्ला रहमतनगर निवासी बिलाल के घर कुछ सामान लेने जा रहा था। मोहल्ला रजा नगर और रहमतनगर के बीच में मोहल्ला वीरनगर है। वीरनगर इलाके स्थित खाली जगह से होकर 440 वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही है। लाइन जमीन से कहीं दो फीट और कहीं तीन फीट ही ऊंची है। जैसे ही बबलू मसूदी लाइन के नीचे होकर गुजरा तभी लाइन में उलझ गया और जमीन पर गिर गया। विद्युत लाइन का एक तार उसकी गर्दन से चिपक गया। इस दौरान विद्युत करंट की चपेट में आकर बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक बबलू बिलाल के घर नहीं पहुंचा और उसका फोन भी बंद आने लगा। चिंतित परिजनों ने रात में रिश्तेदारों में उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे बबलू की बहन सानिया जब तकिए सिलने की सामग्री लेने वीरनगर में होकर सरिया मिल की ओर जा रही थी, तभी उसने नीचे लटके विद्युत तारों से चिपका हुआ अपने भाई का शव जमीन पर पड़ा देखा। उसे देख सानिया की चिल्लाने लगी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। नगर के मोहल्ला रहमतनगर के वार्ड सभासद निहाल सिंह लाठर और मोहल्ला वीरनगर के वार्ड सभासद दानीवर शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पालिका सभासद की सूचना पर बिलारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस पहले बबलू को लेकर सीएचसी बिलारी गई। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मृतक बबलू के भाई मोहम्मद आलम की तहरीर पर विद्युत वितरण उपखंड बिलारी के एसडीओ और बिलारी नगरीय विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed