फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   PWD will build 27 km road of Moradabad-Thakurdwara route

Moradabad News: मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग की 27 किमी सड़क पीडब्ल्यूडी बनाएगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
PWD will build 27 km road of Moradabad-Thakurdwara route
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तराखंड को जोड़ने वाले मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा फोर लेन बाईपास मार्ग का निर्माण एनएचएआई कर रहा है, लेकिन 27 किमी लंबे पुराने टू लेन मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी करेगा। फिलहाल मार्ग के गड्ढों को भरने का काम एनएचएआई ही पूरा करेगा।

मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग की फोर लेन के साथ टू लेन सड़क बनाना एनएचएआई के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। ठेकेदार को 21 किमी फोर लेन बाईपास निर्माण करना है, लेकिन अभी तक मिट्टी भरने का काम पूरा नहीं हो सका है। सड़क निर्माण के लिए वन विभाग पेड़ों की कटाई कर रहा है। इस मार्ग पर साढ़े 11 हजार बड़े और 33 हजार छोटे पेड़-पौधे हैं। पेड़ों की कटाई के चलते पुराने टू लेन का मार्ग का निर्माण भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


एनएचएआई के परिजयोजना निदेशक पीडी अरविंद कुमार ने कहा कि मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा के पुराने टू लेन मार्ग के 27 किलोमीटर हिस्से का निर्माण पीडब्ल्यूडी से कराने का निर्णय लिया गया है। पीडब्ल्यूडी को एस्टीमेट के अनुसार धन एनएचएआई देगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मार्ग के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाने के लिए कहा गया है। इस मार्ग के गड्ढों को भरने का काम एनएचएआई पूरा करेगा। गड्ढों के लिए विभाग से धन की स्वीकृति ली गई है। दो दिन पहले परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने विभागों की ऑनलाइन समीक्षा के बाद सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसी कारण एनएचएआई सक्रिय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed