फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pushcarts stationed near transformers in markets... negligence could cost lives.

Moradabad News: बाजारों में ट्रांसफार्मरों के पास लगे ठेले... लापरवाही कहीं जान न ले ले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Pushcarts stationed near transformers in markets... negligence could cost lives.
मुरादाबाद। जयंतीपुर शिवपुरी में खुले ट्रांसफार्मर से करंट लगने से दो लोगों की मौत के बाद भी शहर में हालात नहीं बदले। मंगलवार को गलशहीद थाने के पास, लाजपत नगर, भूड़े का चौराहा, एमएच डिग्री कॉलेज और मंडी चौक में एक जैसी लापरवाही सामने आई। कहीं ट्रांसफार्मर खुले में रखा मिला तो कहीं उसके ठीक नीचे ठेले और दुकानें सजी थीं। जिन ट्रांसफार्मरों से लोगों को दूर रखने के लिए सुरक्षा घेरा होना चाहिए, वहीं लोग दिनभर रोजी-रोटी कमाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


केस-1 : गलशहीद थाने के पास
गलशहीद थाने से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे रखा ट्रांसफार्मर बिना किसी सुरक्षा जाली के मिला। उसके बिल्कुल पास फल और खानपान के ठेले लगे थे। राहगीर, ग्राहक और दुकानदार ट्रांसफार्मर से सटकर गुजरते रहे। बारिश के मौसम में करंट उतरने की आशंका के बावजूद न बैरिकेडिंग थी और न चेतावनी का कोई प्रभावी इंतजाम।
विज्ञापन


केस-2 : भूड़े का चौराहा, भीड़ के बीच खुला मौत का सामान
भूड़े का चौराहा शहर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल है। यहां भी ट्रांसफार्मर खुले में रखा मिला। उसके आसपास ठेले लगे थे और लगातार लोगों की भीड़ जुटी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ट्रांसफार्मर के बेहद करीब से गुजरते दिखे। यदि बारिश के दौरान करंट फैल जाए तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है। शहर में दो मौतों के बाद भी इस स्थान को सुरक्षित नहीं किया जाना विभाग की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-3 : लाजपत नगर, ट्रांसफार्मर के नीचे चल रहा कारोबार
लाजपत नगर में ट्रांसफार्मर के ठीक पास ठेले खड़े मिले। दुकानदार पूरे दिन वहीं बैठकर कारोबार करते हैं। ग्राहक भी ट्रांसफार्मर के नीचे खड़े होकर सामान खरीदते हैं। सुरक्षा मानकों के अनुसार ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है, लेकिन यहां नियमों का कोई पालन दिखाई नहीं दिया।

केस-4 : एमएच डिग्री कॉलेज के पास, छात्रों की जान पर खतरा
एमएच डिग्री कॉलेज के पास ट्रांसफार्मर के आसपास ठेले लगे मिले। कॉलेज खुलने पर यहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की आवाजाही रहती है। ऐसे स्थान पर ट्रांसफार्मर के आसपास अतिक्रमण और भीड़ किसी बड़े हादसे की आशंका को बढ़ा देती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग बेखबर नजर आया।

केस-5 : मंडी चौक, बाजार के बीच जोखिम

मंडी चौक में ट्रांसफार्मर के पास ठेले और दुकानों की भीड़ लगी मिली। दिनभर सैकड़ों लोग यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं। ट्रांसफार्मर के आसपास न पर्याप्त सुरक्षा घेरा था और न ही लोगों को दूर रखने की व्यवस्था। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में छोटी-सी चूक भी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।


वर्जन
शहर में 85 प्रतिशत से अधिक ट्रांसफार्मर जाली से कवर किए हुए हैं, जो रह गए हैं उन्हें लगातार कवर किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले हम सभी ट्रांसफार्मर को कवर कर लेंगे। लोगों से भी अपील है कि वह ट्रांसफार्मर से सटाकर दुकान न लगाएं।

प्रशांत कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed