फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Punjab Kisan Movement: Eight trains running from Moradabad cancelled, five ran on changed routes

पंजाब किसान आंदोलन: मुरादाबाद से चलने वाली आठ ट्रेनें रद्द, पांच बदले मार्ग से चलीं.. प्लेटफॉर्म पर जुटी भीड़

Fri, 24 Nov 2023 01:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 01:10 PM IST
सार

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हिमगिरी, कर्मभूमि समेत पांच ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। अचानक बदले रूट के कारण सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर भी दूसरी ट्रेनों में जगह पाने के लिए यात्री भटकते नजर आए।

विज्ञापन
Punjab Kisan Movement: Eight trains running from Moradabad cancelled, five ran on changed routes
मुरादाबाद से जाने वाली ट्रेनों के रद्द होने के बाद यात्रियों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में किसानों के अचानक रेलवे ट्रैक बाधित करने से मुरादाबाद मंडल की 13 ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। जननायक, शहीद समेत आठ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। हिमगिरी, कर्मभूमि समेत पांच ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। अचानक बदले रूट के कारण सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर भी दूसरी ट्रेनों में जगह पाने के लिए यात्री भटकते नजर आए। वहीं जिन यात्रियों ने आरक्षण कराया था, उन्हें रेलवे ने पूरा रिफंड देने की घोषणा की है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली (15212) अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस, (14632) अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस, (14631) देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस, (14610) श्री माता वैष्णो देवी-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन


इनके अलावा (04652) अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस, (18104) अमृतसर-जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, (14674) अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 24 नवंबर को भी रद्द रहेंगी। 23 नवंबर को जयनगर से अमृतसर जा रही (14673) शहीद एक्सप्रेस अंबाला में ही रोक दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदले मार्ग से चलीं ये ट्रेनें

(12470) जम्मू तवी-कानपुर एक्सप्रेस जालंधर-लोहिआं खास-नकोदर-फिल्लौर होकर चलाई गई। (13152) जम्मूतवी-हावड़ा सियालदह एक्सप्रेस जालंधर-लोहिआं खास-नकोदर-फिल्लौर होकर चलाई गई। इसी तरह (12332) जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस, (12407) न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस फिल्लौर-नकोदर-लोहिआं खास-जालंधर होकर चलाई गई। वापसी दिशा में यह ट्रेन 24 नवंबर को जालंधर-लोहिया खास-नकोदर-फिल्लौर होकर चलेगी। बृहस्पतिवार को (15653) जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस फिल्लौर-नकोदर-लोहिया खास-जालंधर होकर चलाई गई।

रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम ने खंगाला टीटीई दफ्तर

रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंची। टीम ने सीआईटी कार्यालय व पार्सल दफ्तर में रिकॉर्ड चेक किए। टीटीई कार्यालय में ईएफटी का ब्योरा भी देखा। विजिलेंस के दो इंस्पेक्टर संतोष शर्मा व अमरपाल सिंह एक शिकायत के बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। विजिलेंस टीम रेलवे स्टेशन से कुछ रिकॉर्ड भी अपने साथ ले गई है।

हालांकि किसी कर्मचारी पर धांधली या अन्य आरोप नहीं लगे हैं। कुछ कर्मचारियों का कहना था कि सतर्कता जागरूकता के तहत विजिलेंस टीम रूटीन चेकिंग के लिए पहुंची थी। हालांकि जितनी देर विजिलेंस के इंस्पेक्टर स्टेशन पर रहे। तब तक कर्मचारियों में सांसें थमी रहीं, टीम के जाने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।



टीम दोपहर बाद स्टेशन पर पहुंची थी और करीब एक घंटे तक यह निरीक्षण चला। वहीं सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि विजिलेंस टीम ने स्टेशन पर चेकिंग की है लेकिन कोई रिकॉर्ड ले जाने की जानकारी नहीं मिली है। यदि कुछ कमी पाई जाएगी तो रेलवे बोर्ड से उसकी रिपोर्ट प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed