फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   pumpoprator injured in gun shot

महिला से कुंडल लूटने के बाद बदमाशों ने ऑपरेटर को गोली मारी क्

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
pumpoprator injured in gun shot
मुरादाबाद। मंगलवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने बीस मिनट के अंतराल में दो वारदातों को अंजाम दिया। मझोला थानाक्षेत्र के ज्ञानपुर में रास्ता पूछने के बहाने बदमाशों ने एक महिला रोक लिया। इसी बीच बदमाशों ने महिला को तमंचा दिखाकर उसके दोनों कुंडल खींच लिए। जिसे महिला के कान भी जख्मी हो गए। इसके बाद बदमाशों ने पाकबड़ा क्षेत्र में पहुंचे और चीनी मिल से लौट रहे पंप आपरेटर को लूट के विरोध में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मझोला थानाक्षेत्र के ज्ञानपुर निवासी राजेंद्री देवी पत्नी दिवाकर सिंह मंगलवार सुबह 5:40 बजे खेत पर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश महिला के पास आ गए। राजेंद्री ने बताया कि बदमाशों ने उससे मुरादाबाद जाने वाले रास्ते के बारे में पूछताछ। इसके बाद एक बदमाश ने अपने मोबाइल में एक व्यक्ति का फोटो दिखाया और पूछने लगा कि ये इसी गांव में रहता है क्या। इसी बीच बदमाशों ने महिला पर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने महिला के दोनों कुंडल खींच लिए। जिससे महिला के कान भी जख्मी हो गए। महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद चली गई।
विज्ञापन

इस वारदात के बीस मिनट बाद सुबह करीब छह बजे बाइक सवार बदमाश पाकबड़ा क्षेत्र में पहुंच गए। यहां बदमाशों ने छजलैट के मलपुर खय्या निवासी राम सिंह (55) को लूटने का प्रयास किया। राम सिंह असमोली चीनी मिल में पंप ऑपरेटर हैं। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में हकीमपुर रेलवे फाटक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आपरेटर ने अपनी बाइक नहीं रोकी। इसके बाद बदमाश तेजी बाइक दौड़ा कर निकल गए। फलैदा रोड पर बदमाश फिर से राम सिंह को मिल गए। उन्होंने रामसिंह को बाइक रोकने कहा, राम सिंह ने बाइक नहीं रोकी। इसके बाद बदमाशों ने अपनी बाइक आगे अड़ा दी। राम सिंह की बाइक रुकते ही एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उनके सीने पर तान दिया। ऑपरेटर ने तमंचे पर हाथ मारा तो बदमाश ने गोली चला दी। गोली राम सिंह की दाहिनी जांघ में लग और वह घायल हो गए। राम सिंह के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसी बीच बदमाश बाइक दौड़ाकर मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed