{"_id":"587d3d424f1c1bda30efe655","slug":"public-face-jaam-problem-regularly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चालान में मस्त..पब्लिक जाम से तीन घंटे त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चालान में मस्त..पब्लिक जाम से तीन घंटे त्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 17 Jan 2017 03:09 AM IST
विज्ञापन
traffic
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईवे पर सोमवार सुबह सप्ताह का पहला दिन होने के कारण वाहन चालकों की संख्या बढ़ी तो यातायात पुलिस का ट्रैफिक मैनेजमेंट में फेल हो गया। पहले तो हाईवे पर बुग्गी की वजह से पब्लिक जाम से परेशानी का सामना करती रही लेकिन ट्रैफिक पुलिस कुछ दूरी पर चालान करने में मस्त रही।
इस वजह से दिल्ली हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। एंबुलेंस, स्कूल वाहन और ‘वीआईपी’ जाम में फंसे तो अफसरों के फोन घनघनाने शुरू हो गए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और जाम खुलवाया। करीब तीन घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान पब्लिक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार का सप्ताह का पहला वर्किंग डे होने के कारण दिल्ली हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। पुलिस ने इसके लिए तैयारी नहीं की थी, वह सुबह सुबह चालान करने में व्यस्त हो गई। पुलिस की आंखों के सामने ही बुग्गी गाड़ियां गुजरने लगी लेकिन उन पर रोक नहीं लगी।
विज्ञापन
इससे वाहनों की रफ्तार कम हो गई और धीरे-धीरे हाईवे पर सुबह नौ बजे जाम लग गया। पुलिस ने उस ओर ध्यान नहीं दिया तो हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। एंबुलेंस, स्कूल वाहन और ‘वीआईपी’# जाम में फंसे तो अफसरों के फोन घनघनाने शुरू हो गए।
इसके बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और जाम खुलवाया। दोपहर 12 बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम से बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी हुई तो नौकरी पेशा लोग देर से आफिस पहुंचे। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी हुई।