फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Provide 100% Ayushman cards within two days

Moradabad News: दो दिन में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Provide 100% Ayushman cards within two days
मुरादाबाद। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) अमित कुमार घोष ने निर्देश दिया कि आयुष्मान जन आरोग्य योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे के लक्षित लाभार्थियों को दो दिन के अंदर शत प्रतिशत कार्ड उपलब्ध कराएं। यह योजना गरीब लोगों के स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी है। उन्होंने समीक्षा के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम में बिजनौर और संभल में हुए कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने शनिवार की शाम सर्किट हाउस में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। बताया गया कि जिले में संचालित राजकीय एवं निजी मेडिकल कालेजों एवं चिकित्सालयों में उपलब्ध समस्त वेंटीलेटर की क्रियाशीलता की समीक्षा करते हुए उनका उपयोग करें। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रामपुर जिले की अच्छी प्रगति की प्रशंसा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देने को कहा गया। साथ ही टीबी मुक्त अभियान के तहत ग्राम पंचायत की रिपोर्टिंग मानक के अनुसार करने की हिदायत दी गई। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत सभी इकाइयों का विश्लेषण करते हुए वास्तविक सुधार करना होगा। टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बिजनौर और संभल के कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया गया। मुरादाबाद एवं संभल में एएनएम की संख्या कम होने पर आवश्यक प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में प्रकाशित स्वास्थ्य विभाग से संबंधित नकारात्मक खबरों पर त्वरित सुधारात्मक कार्यवाही करें। साथ ही सुधार की जानकारी शासन स्तर पर उपलब्ध कराएं। प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान समय पर होना चाहिए। जिला अस्पतालों एवं सीएचसी के फायर सेफ्टी एवं इलेक्ट्रिक ऑडिट कराकर सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराना होगा। अस्पताल के लिए क्रय की जाने वाली सामग्री और उपकरणों का शत प्रतिशत उपयोग किया जाना चाहिए। जन प्रतिनिधियों के प्रस्तावों को शासन स्तर पर भेजना अनिवार्य होगा। एम्बुलेंस और एएलएस का उपयोग करते हुए समयावधि के अंदर मरीज तक पहुंचना होगा। कर्मचारियों के हित में त्वरित कार्यवाही करना होगा। बैठक में अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अपर निदेशक संयुक्त निदेशक, मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य, सीएमओ, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन



अपर मुख्य सचिव की तबीयत बिगड़ी
सर्किट हाउस में समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव की तबीयत खराब हो गई। पता चला है कि उनको ब्लड प्रेशर की दिक्कत आ गई थी। इस दौरान अधीनस्थ डॉक्टर दवा देने में व्यस्त हो गए। देर तक सीएमओ भी सर्किट हाउस में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed