{"_id":"66bfecf1e15838767c030a47","slug":"protest-opd-will-remain-closed-in-private-hospitals-today-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-459889-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध : आज निजी अस्पतालों में बंद रहेगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध : आज निजी अस्पतालों में बंद रहेगी ओपीडी
Sat, 17 Aug 2024 05:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में आईएमए से जुड़े डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। निजी अस्पतालों की ओपीडी बंद रहेगी। डॉक्टर कैंडल मार्च भी निकालेंगे। यह निर्णय आईएमए हॉल में शुक्रवार को हुई बैठक में डॉक्टरों ने लिया।
शनिवार दोपहर एक बजे सभी डॉक्टर डीएम अनुज सिंह से मिलकर सरकार को ज्ञापन भेजेंगे। इसके बाद शाम सात बजे से आईएमए भवन से महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना में न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालेंगे। गुरहट्टी चौराहा, सिविल लाइंस होते हुए पीलीकोठी पहुंचेंगे। वहां से गांधी पार्क कंपनी बाद पर पहुंचकर कैंडल मार्च समाप्त करेंगे।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. रवि गंगल ने कहा कि कोलकाता की घटना को लेकर डॉक्टरों में गुस्सा है। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को गंभीर होना पड़ेगा। शुक्रवार को आईएमए हॉल में हुई बैठक में उन्होंने डॉक्टर को न्याय की मांग लिखे बैनर प्रदर्शित किए। इस मौके पर डॉ. बीके दत्त, डॉ. आरके जैन, डॉ. बबीता गुप्ता, डॉ. मनोज सक्सेना, डॉ. सीपी सिंह आदि मौजूद रहे। सबने कहा कि शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक अस्पतालों में ओपीडी बंद रखेंगे।