फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest of khait majdur union workers

महंगाई के विरोध में खेमयू कार्यकर्ताओं का डीएम दफ्तर पर धरना, ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
protest of khait majdur union workers
मुरादाबाद। बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने तथा भूमि सुधार व्यवस्था को लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में मांग से संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन

मनरेगा में 200 दिन का काम, 600 रुपये मजदूरी दो, बूढ़े खेत मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों को 5000 रुपये मासिक पेंशन दो। भूमि सुधार लागू करो। सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत करो। बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर रोक लगाओ। रोजगार के अवसर पैदा करो आदि नारों के साथ कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे तथा वहां कुछ देर प्रदर्शन व सभा की। जिसमें वक्ताओं ने प्रवासी मजदूरों को रोजगार, आवास और सामाजिक सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने, ग्राम पंचायतों के स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, जल, सड़क और बिजली की व्यवस्था दलित, मजदूर बस्तियों में भी करने, जीवन उपयोगी वस्तुओं एवं दवाइयों की कीमतों को नियंत्रित करने, खाद्य वस्तुओं एवं दवाइयों पर लगाई गई जीएसटी की दरें तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की। सभा को यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष थान सिंह, जिला मंत्री केहर सिंह, चंद्रपाल सिंह आजाद, विक्रम सिंह, शरीफ अहमद, कासिम अली, शहाबुद्दीन, सुशील बिश्नोई, महिपाल सिंह, जागन सिंह, ज्ञानचंद, अतर सिंह, शरबती देवी, रामकिशोर रस्तोगी, गफ्फार, रूबी रस्तोगी, रानी ठाकुर आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed