फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest of health workers in moradabad

वेतन से काटा जा रहा सर्विस चार्ज, स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
protest of health workers in moradabad
मुरादाबाद। जिला चिकित्सालय में आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात कर्मचारियों के वेतन से प्रतिमाह सेवा प्रदाता कंपनी सर्विस चार्ज काट रही है। इसके विरोध में सोमवार को कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल करते हुए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि यह सर्विस चार्ज स्वास्थ्य विभाग द्वारा कंपनी को देना चाहिए, लेकिन ऐसा न होने की वजह से वह कर्मचारियों के वेतन से सर्विस चार्ज की कटौती कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग का कहना है कि संबंधित कंपनी से वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को जिला चिकित्सालय महिला में सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने एकत्र होकर विरोध किया। कर्मचारियों का कहना है कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से नर्स, लैब टेक्नीशियन, एक्स रे टेक्नीशियन, डाइटिशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, वार्ड बॉय, वार्ड आया के पद पर करीब 80 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों का सितंबर 2020 के वेतन से एक हजार रुपये की अवैध कटौती की जा रही है। इस हिसाब से 80 कर्मचारियों से करीब 80 हजार रुपये प्रति माह की कटौती हो रही है। कर्मचारियों के वेतन में प्रत्येक वर्ष पांच फीसदी की वृद्धि की जानी चाहिए, लेकिन अधिकारियों से कई बार अनुरोध करने के बाद भी मामले में संज्ञान नहीं लिया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री का भी आदेश था कि वर्तमान में सभी कर्मचारियों का वेतन समय से आहरित होता रहे। कोरोना संक्रमण काल में वह अपनी जान की परवाह न करते हुए कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद अवैध कटौती को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने 24 मई को कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इस दौरान सोनिया, पूजा, सपना, मीनू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed