{"_id":"623e19aca0ab301894364a87","slug":"protest-of-aganwari-workers-moradabad-news-mbd4226332153","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को पैदल मार्च निकाल मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजेंगी आंगनबाड़ी, सहायिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 को पैदल मार्च निकाल मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजेंगी आंगनबाड़ी, सहायिका
विज्ञापन
मुरादाबाद। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की 28 मार्च से प्रस्तावित दो दिवसीय आम हड़ताल की सफलता को लेकर कई संगठनों ने तैयारी शुरू कर दी है। ऐक्टू तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक कर हड़ताल सफल बनाने की रणनीति तैयार की है।
ऑल इंडिया ऑफ ट्रेड यूनियन (ऐक्टू) की बैठक में संगठन कार्यालय पर हुई। जिसमें वक्ताओं ने चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के लिए केंद्र सरकार की निंदा की। इसे देश की जनता के साथ विश्वासघात बताया। ट्रेड यूनियन जिला संयोजक रोहिताश राजपूत ने कहा कि महंगाई की मार जनता पहले से झेल रही है। उस पर ओर बोझ लाद दिया गया। होली पर गैस सिलिंडर देने का वादा भी जुमला निकला। बैठक में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का समर्थन करते हुए दोनों दिन उसमें शामिल रहने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में नेत्रपाल यादव, बहादुर अली, इंदु शर्मा, हिना नाज, ज्योति, नुरसुबा, मो. आलम, महिपाल सिंह सूरज आदि मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई की ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल में शामिल रह कर उसे सफल बनाने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन की जिला सचिव सुनीता अहलूवालिया ने बताया कि इस दौरान 29 मार्च को अपराह्न एक बजे जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका आंबेडकर पार्क में एकत्र होकर पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय पहुंच कर अपनी मूल मांगों सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वैधानिक न्यूनतम वेतन व सम्मान, जीवन जीने लायक पेंशन आदि की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेगी। ऑनलाइन मीटिंग में शशिबाला, रजनी दिवाकर, सुनीता अहलुवालिया, लाजवंती, हेमलता ठाकुर, सुषमा रानी, सरोज देवी, अनीता शर्मा आदि जुड़ीं।