{"_id":"60ca521d8ebc3eac6371d105","slug":"prost-of-farmers-in-moradabad-city-news-mbd3924749123","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नेता बोले, मांगें पूरी होने पर ही घर लौटेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नेता बोले, मांगें पूरी होने पर ही घर लौटेंगे किसान
विज्ञापन
मुरादाबाद/मूंढापांडे। मूंढापांडे टोल प्लाजा के निकट भाकियू का बेमियादी धरना जारी है। बुधवार को धरने पर भाकियू के प्रदेश प्रमुख सचिव विजेंद्र सिंह यादव पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पहुंचकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
बुधवार सुबह को भाकियू प्रदेश प्रमुख सचिव ने धरना स्थल पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के निर्देश पर वह धरने पर पहुंचे हैं। किसान कृषि कानून के विरोध में सात महीने से दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं। पूरे देश का किसान इस कृषि कानून का विरोधी है, लेकिन केंद्र सरकार जबरन इसे किसानों पर थोप रही है।
विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसान इस कानून को वापस कराकर रहेंगे। उनकी सिर्फ एक ही मांग है कानून वापसी। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे किसान आंदोलन को धार दी जाएगी और सरकार को कानून वापसी के लिए मजबूर कर दिया जाएगा। कानून वापसी के बाद ही धरने पर बैठे किसानों की घर वापसी होगी। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, गुड्डू पाशा, रामौतार सिंह आदि मौजूद रहे।