फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Proposal for two dozen roads passed in Area Panchayat meeting

Moradabad News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में दो दर्जन सड़कों का प्रस्ताव पास

Fri, 17 Jan 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 17 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Proposal for two dozen roads passed in Area Panchayat meeting
भोजपुर। क्षेत्र पंचायत भगतपुर टांडा की बैठक में सदस्यों ने 12 से अधिक सड़कों के प्रस्ताव पास पास किए। इसके अलावा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों तो चेतावनी पत्र भेजे गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत खंड विकास अधिकारी भगतपुर टांडा के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई, जिसमें पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़ कर सुनाया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार सिंह ने उपस्थित सदस्यों को बताया कि प्रदेश सरकार ने पंचायत कल्याण कोष बनाया है, जिसमें ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का तीन लाख से पांच लाख तक बीमा है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, एनआरएलएम योजना, क्षेत्र पंचायत राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया। चिकित्सा चिकित्सा विभाग से आए ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद उवैस ने टीबी की रोकथाम के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने पर जोर दिया। विभिन्न ग्रामों में 12 से अधिक सड़कों के निर्माण के लिए ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह ने प्रस्ताव रखा, जिसे सदस्यों ने प्रस्ताव पास कर दिया।
विज्ञापन

अवर अभियंता लघु सिंचाई टोढ़ी लाल ने लघु सीमांत बोरिंग योजना, मध्य गहराई बोरिंग योजना आदि के बारे में बताया। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया की ग्राम दांडी दुर्जन, बेरखेड़ा, रानीनागल, भदगवां, लालूवाला, पदियानगला, पीपलसाना आदि में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद रिक्त हैं। 31 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। चयन में विधवा एवं तलाकशुदा महिला को वरीयता दी जाएगी। इस मौके पर मोहम्मद जनाब, नबाव अली, युसूफ प्रधान, बाबू कप्तान, विनय आशीष, दिव्यांशु सिंह, सुरेंद्र कुमार, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद थे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख संतोष कुमार सिंह ने तथा संचालन खंड विकास अधिकारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed