फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Property transfer fee will increase, no consensus reached on municipal bonds

Moradabad News: बढ़ेगा संपत्ति नामांतरण शुल्क, म्युनिसिपल बांड पर नहीं बनी सहमति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Property transfer fee will increase, no consensus reached on municipal bonds
मुरादाबाद। अब नगर निगम में संपत्ति नामांतरण के लिए शहरवासियों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। नामांतरण शुल्क में दो गुना से लेकर चार गुना तक वृदि्ध करने की तैयारी है। नगर निगम कार्यकारिणी ने शासन के आदेश पर शुल्क बढ़ाने पर सहमति जताई है। साथ ही पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सहमति की मुहर लगाई गई। वहीं म्युनिसिपल बांड जारी करने पर सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक महापौर की अध्यक्षता में शुरू की गई। उत्तर प्रदेश नगर निगम (निर्धारण सूची में संशोधन और परिवर्तन) उपविधि-2024 को नगर निगम में प्रभावी किए जाने के लिए कार्यकारिणी में प्रस्ताव रखा गया। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि पहले नामांतरण के लिए 500 से लेकर 2500 रुपये तक का शुल्क लगता था लेकिन अब 1000 हजार से 10000 रुपये तक शुल्क होगा। यह संपत्ति के मूल्य के आधार पर तय किया जाएगा। कार्यकारिणी ने इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त ने कार्यकारिणी को बताया कि लाइनपार क्षेत्र में भोलानाथ काॅलोनी सीलिंग की भूमि पर बसी हुई है। यह कॉलोनी एमडीए के अधीन है। इस कारण भोलानाथ काॅलोनी से अवैध कब्जा हटाए जाने एवं विकास कार्यों को कराने का उत्तरदायित्व एमडीए का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में लाइनपार क्षेत्र का नाम बदलने के मुद्दे पर चर्चा की गई। महापौर ने मुरादाबाद ईस्ट और वेस्ट का नाम लिया। इस दौरान सभी सदस्यों ने नाम बदलने पर सहमति दी। महापौर ने कहा कि विचार के बाद नाम नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने गागन और करूला में लगने वाले अवैध बाजार को हटाया जाए।

वहीं अपर नगर आयुक्त ने नगर निगम के प्रोडक्ट पर म्युनिसिपल बांड जारी करने के लिए सहमति मांगी लेकिन महापौर ने उसे अस्वीकार कर दिया। महापौर ने इस मामले में प्रदेश के अन्य निगमों से कार्रवाई मांगने और विचार करने की सलाह दी।

00

कब्जा मुक्त जमीन पर विकसित होंगी योजनाएं

- महापौर ने बताया कि नगर निगम ने कटघर, नवाबपुरा सहित अन्य वार्डों में करोड़ों की भूमि कब्जा मुक्त कराई गई हैं। इन जमीनों पर निगम पीपीपी मोड पर योजनाओं को संचालित करेगा। इसके लिए कार्यकारिणी ने सहमति दे दी। इस व्यवस्था से निगम की आय बढ़ेगी। वहीं कब्जा मुक्त कराए गए आवासों में अब अधिकारियों को दिए जाएंगे।

00

स्वनिधि गलियारों को मिली स्वीकृति

- नगर निगम गुलाबबाड़ी चौराहा, डबल फाटक पुल के नीचे, हनुमान मूर्ति तिराहा, दिल्ली रोड चौधरी चरण सिंह चौक, बुद्धि विहार में स्वनिधि गलियारों को तैयार कर रहा है। कार्यकारिणी ने स्वनिधि गलियारों को स्वीकृति दे दी है।

00

दो कंपनियों का ठेका समाप्त

- शहर में कूड़ा उठाने वाली कंपनी ईईएसएल नगर निगम के 38148 प्रकाश बिंदुओं का कार्य देख रही थी। इस कंपनी का ठेका 30 जून को समाप्त हो गया। कार्यकारिणी ने ई-निविदा के माध्यम से नवीन फर्म का चयन करने का प्रस्ताव पारित किया। इसी प्रकार डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी का भी ठेका समाप्त कर दिया गया।

00

पार्किंग के लिए जमीन खरीदने की योजना

- महापौर ने बताया कि पार्किंग के लिए रेलवे स्टेशन के सामने मिश्रा बिल्डिंग में 4000 वर्गमीटर प्राइवेट जमीन मौजूद है। सर्किल रेट में जमीन मिलने पर यहां पार्किंग के साथ कॉम्प्लेक्स बनाया जा सकता है। पार्किंग की समिति में पार्षद को सदस्य बनाया जाएगा। इसी आधार पर पार्किंग व्यवस्था को सहमति दे दी गई। अधिग्रहण करने पर तीन गुना धन देना होगा।

00

नालों के लिए मिला दस करोड़
- शहर में नालों का निर्माण के लिए शासन ने दस करोड़ रुपये दिए हैं। इस धन से नालों का निर्माण होगा। इसी प्रकार पानी की पुरानी पाइप लाइनों की मरम्मत की जाएगी। पाइप लाइन के लिए पांच करोड़ रुपये आवंटित हैं।

00

शैलेंद्र निर्विरोध कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष बने

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक के दौरान सबसे पहले समिति के उपाध्यक्ष के लिए वार्ड 43 के पार्षद शैलेंद्र सिंह सैनी ने नामांकन पत्र भरा। शैलेंद्र को निर्विरोध के रूप ने उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान कार्यकारिणी से सभी छह सदस्यों ने एक साथ शपथ ग्रहण किया।


00

वार मेमोरियल का प्रधानमंत्री से उद्घाटन कराने की योजना

- मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम बुद्धि विहार में 25 करोड़ की लागत से वार मेमोरियल का निर्माण करा रहा है। वार मेमोरियल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय रक्षा मंत्री से उद्घाटन कराने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह जून 2025 तक 10 करोड़ की वसूली की है।

00

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed