फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   property of lady dawn haseena kurke

Moradabad: लेडी डॉन हसीना की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने ढोल बजवाकर कराई मुनादी

Sat, 03 Sep 2022 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2022 12:03 AM IST
सार

मझोला के जयंतीपुर मीना बाजार निवासी हसीना को नशीले पदार्थों की तस्करी में कोर्ट ने 10 साल के कारावास की सजा सुनाई थी। जबकि दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने नौ अगस्त 2019 को उसे गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
property of lady dawn haseena kurke
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

नशीले पदार्थों की तस्कर और सट्टा क्वीन लेडी डॉन हसीना की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस ने ढोल बजवाकर मुनादी कराई और उसकी संपत्ति कुर्क कर दो आवासों पर सील लगा दी।

विज्ञापन


मझोला के जयंतीपुर मीना बाजार निवासी हसीना को नशीले पदार्थों की तस्करी में कोर्ट ने 10 साल के कारावास की सजा सुनाई थी। जबकि दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने नौ अगस्त 2019 को उसे गिरफ्तार किया था। महिला से प्रतिबंधित इंजेक्शन, गोलियां और कैप्सूल के अलावा चरस भी बरामद की थी।
विज्ञापन


हसीना के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी, सट्टा समेत 26 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने महिला के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की। शुक्रवार को सीओ सिविल लाइंस अनूप कुमार सिंह, एसीएम मनीष कुमार, मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह पुलिस टीम को लेकर मीना बाजार पहुंचे और ढोल बजवाकर मुनादी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने आरोपी महिला के दो मकान, दो प्लाट समेत अन्य संपत्ति कुर्क की। सीओ का कहना है कि कुर्क की गई संपत्ति की कीमत अनुमानित करीब दो करोड़ रुपये मानी गई है। वर्तमान में हसीना जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed