फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Struck on head with axe, shot in stomach—thugs flee after murdering property dealer

मुरादाबाद: सिर पर फरसे से वार, पेट में मारी गोली, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर भागे दबंग, परिजनों में चीखपुकार

Tue, 05 May 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 02:31 AM IST
सार

मुरादाबाद के बिलारी में घर के बाहर टहल रहे प्रॉपटी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में कई लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Struck on head with axe, shot in stomach—thugs flee after murdering property dealer
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलारी थाना क्षेत्र के कमालपुर चंदौरा गांव में सोमवार की रात करीब 8:30 बजे प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्यारोपियों ने उनके सिर पर फरसे से भी हमला किया।

विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। परिवार वाले उन्हें अस्पताल भी लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के पीछे दो माह पहले गांव में ही रहने वाले अजय से विवाद की बात सामने आई है।

विज्ञापन

बिलारी के कमालपुर चंदौरा निवासी रंजीत चौहान मुरादाबाद में प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे। परिवार में पत्नी नेहा, बेटा दक्ष, मां प्रेमवती और एक भाई पिंकू चौहान है। रंजीत चौहान के चचेरे भाई बॉबी चौहान ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने घर से बाहर परिषदीय स्कूल के पास टहल रहे थे।

इसी दौरान गांव में ही रहने वाले अजय ने अपने साथियों के साथ उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए मुकेश पाल के मकान में घुस गए। आरोपी वहां भी पहुंच गए और उनके पेट में गोली मार दी।

सिर पर फरसे हमला कर दिया। मुकेश पाल के परिजनों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी भाग गए। लहूलुहान हालत में रंजीत चौहान के भाई पिंकू चौहान 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लेकर आए।

सूचना पर बिलारी पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे दो माह माह पहले अजय और रंजीत के बीच हुए विवाद की बात सामने आई है।

विज्ञापन

वारदात में प्रथम दृष्टया प्रेम संबंधों को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द पकड़े जाएंगे। &कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed