फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Property dealer kidnapped for ransom of Rs 5 lakh, three accused arrested

Moradabad News: पांच लाख की फिरौती के लिए प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 May 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 19 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Property dealer kidnapped for ransom of Rs 5 lakh, three accused arrested
रजबपुर (अमरोहा)। थानाक्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर दीपांशु का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। अपहृत दीपांशु को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं एक आरोपी मौके से भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफापुर नवादा निवासी किसान अमर सिंह का बेटा दीपांशु शनिवार शाम एक व्यक्ति के बुलावे पर रजबपुर क्षेत्र के गांव अतरासी गए थे। दीपांशु भी किसानी के साथ प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त करते हैं। आरोप है कि वहीं से बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। देर रात अपहरणकर्ताओं ने दीपांशु के परिजनों को फोन कर छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही रजबपुर पुलिस सक्रिय हो गई और मोबाइल नंबर के आधार पर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी गई। रविवार सुबह बदमाशों ने दीपांशु के चचेरे भाई को दोबारा फोन कर फिरौती की रकम पांच लाख से घटाकर चार लाख रुपये कर दी। पुलिस के निर्देश पर परिजनों ने बदमाशों को रकम लेने के लिए रजबपुर क्षेत्र में बुला लिया। पुलिस पहले से ही इलाके में जाल बिछाकर तैयार थी। रविवार रात करीब 11 बजे जैसे ही बदमाश मौके पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। तीसरे आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि चौथा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने अपहृत दीपांशु को सकुशल बरामद कर लिया। घायल बदमाशों की पहचान विजेंद्र सिंह प्रजापति निवासी मानकपुर थाना धनारी जनपद संभल और धर्मेंद्र निवासी खेड़ा खास थाना बनियाठेर जनपद संभल के रूप में हुई है। गिरफ्तार तीसरा आरोपी योगेश पाल उर्फ रवि निवासी सरथल थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद का है। फरार आरोपी की पहचान झम्मन निवासी अकबरपुर थाना गुन्नौर जनपद संभल के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, अवैध तमंचे और अन्य सामान बरामद लिया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed