फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Procession taken out on the occasion of Maula Ali's birth anniversary

Moradabad News: माैला अली के जश्न-ए-विलादत पर निकला जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the occasion of Maula Ali's birth anniversary
मुरादाबाद। सर्द हवाओं के बीच लहराता पचरम। दुरुदो सलाम के साथ नार-ए-हैदरी बुलंद करते अकीदतमंद। चेहरे पर माैला अली के याैमे विलादत की खुशी। कुछ ऐसा नजारा था माैला अली के जश्न-ए-विलादत पर निकले गए जुलूस का।
विज्ञापन

फैजगंज से सैयद अम्मार हसन नियाजी की कयादत में निकला यह जुलूस जीआईसी चाैराहा, इंद्रा चाैक, गलशहीद होते हुए ईदगाह हजरत शाह मुकम्मल शाह की दरगाह पर पहुंचा। जहां कुल शरीफ के बाद मुल्क और काैम की तरक्की के लिए दुआ कराई गई।
विज्ञापन


माैला अली के जश्न-ए-विलादत के पर निकले इस जुलूस का प्रिंस रोड पर अंजुमन गुलामाने गरीब नवाज के सदर आजम नियाजी ने इस्तकबाल किया। अकीदतमंदों में मिठाई बांटी गई। इस दाैरान हसनैन नियाजी, दानिश वारसी, हाफिज दाउद बिलाल नियाजी आदि माैजूद रहे। अंसार इंटर काॅलेज पर खादिम-ए-वारिस पाक कमेटी के बैनर तले अनीस वारसी, रिजवान वारसी, हसन वारसी, हबीब वारसी, राशिद वारसी, आदिल वारसी ने स्वागत किया। हजरत शाह मुकम्मल शाह की दरगाह पर पहुंचने पर सज्जादानशीन शिबली मियां, गुल्लू मियां, सरवर मियां ने सैयद अम्मार मियां नियाजी की दरस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया। यहां नियाजी वेलफेयर सोसायटी के अराकीन ने सलातो सलाम पेश किया। आखिर में सैयद अम्मार मियां नियाजी ने मुल्क और काैम की तरक्की के लिए दुआ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दाैरान सैयद तकी हसन मियां, सैयद फरीद मियां, सैयद ताबिश हसन, सैयद निजाम हसन, सैयद मोईन मियां, सैयद इमरान नियाजी, सैयद यासर नियाजी आदि माैजूद रहे।

---



माैला अली की सीरत बयान की

मुरादाबाद। नियाजी वेलफेयर सोसायटी की ओर से फैज गंज में सैयद सलमान मियां नियाजी की सदारत में महफिले जश्न-ए-विलादत हजरत अली का आयोजन किया गया।

सैयद सलमान मियां नियाजी ने माैला अली की सीरत और फजीलत बयान की। उन्होंने अपने बेटे सैयद अम्मार हसन नियाजी की दस्तारबंदी की। साथ ही अपनी तबीयत का हवाला देकर उन्हें जुलूस की कयादत की जिम्मेदारी साैंपी। इसके बाद माैला अली की शान में सलातो सलाम पेश किया गया। सैयद सलमान मियां ने नज्र पेश की। काैम और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ कराई। इस दाैरान ताहिर मियां नियाजी, अस्करी मियां, जुनैदी मियां, हयातुन्नबी खां, अली नईम चिश्ती, इफ्तेखार साबरी, सैयद कमाल मियां आदि माैजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed