फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Priyanka's strength in 40, the share of women in the district is less than ten percent

प्रियंका के 40 में दम, जिले में महिलाओं की हिस्सेदारी दस फीसदी से कम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Priyanka's strength in 40, the share of women in the district is less than ten percent
मुरादाबाद। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भले ही आगामी विधानसभा चुनाव में चालीस फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा कर दी हो, लेकिन जिले के संगठन में महिलाओं की हिस्सेदारी न के बराबर है। जिला और महानगर कमेटी मिलाकर सिर्फ पांच महिलाओं को संगठन में जिम्मेदारी मिली है। जो सिर्फ सात फीसदी है।
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का चुनावी बिगुल बज चुका है। राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारी को अमलीजामा पहनाने में जुट गई हैं। रैलियों भी शुरू हो गई हैं। इस बीच मंगलवार को कांग्रेस महासचिव ने यूपी विधानसभा चुनाव में चालीस फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा कर सियासी हलचल मचा दी। राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं बुधवार को जिले स्तर पर बैठक कर कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी का आभार जताया। फैसले को एतिहासिक बताया। लेकिन संगठन में उनकी हिस्सेदारी दस फीसदी भी नहीं है। जिला कमेटी हो या महानगर कमेटी महिलाओं की भागीदारी नाम मात्र की है।
विज्ञापन

54 सदस्यीय जिला कमेटी में दो महिला पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। ऐसे ही 41 सदस्यीय महानगर कमेटी में तीन महिलाओं को ही जगह मिली है। दोनों कमेटियों में मिलाकर कुल 95 पदाधिकारी होते हैं। इसमें महिलाओं की हिस्सेदारी सिर्फ सात फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed