फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Priyanka Gandhi's road show took place in her in-laws' house without permission, case against Congress candidate

ससुराल में बिना अनुमति निकला प्रियंका गांधी का रोड शो, कांग्रेस प्रत्याशी पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi's road show took place in her in-laws' house without permission, case against Congress candidate
मुरादाबाद। दो माह आठ दिन बाद गुरुवार को ससुराल पहुंचीं कांग्रेस यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो बिना अनुमति निकाल दिया गया, जबकि रिजवान कुरैशी ने प्रियंका के जनसंपर्क कार्यक्रम की अनुमति ली थी। जिसमें भारी भीड़ उमरी और चुनाव संहिता और कोरोना गाइन लाइन का उल्लंघन किया गया। इस मामले में शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह ने बताया कि शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी ने कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के ईदगाह चौराहे से बारादरी तक जनसंपर्क के लिए आवेदन देकर अनुमति प्राप्ति की थी, लेकिन प्रियंका गांधी ने जन संपर्क न करके बिना अनुमति रोड शो किया। जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। उन्होंने बताया कि उड़नदस्ता व स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में साक्ष्य के रूप से वीडियो और फोटो भी एकत्र किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस और उड़नदस्ता की ओर से बिना अनुमति प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा रोड शो किए जाने और इस दौरान कोविड नियमों का पालन न करने पर शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान के खिलाफ एफआईआर की जा रही है। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट रिंकू की तहरीर पर मुगलपुरा थाना पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन और महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वीडियो के जरिये रोड शो में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed