फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Priyanka Gandhi's public meeting will be held on the grounds of Buddhi Vihar

बुद्धि विहार के मैदान पर होगी प्रियंका गांधी की जनसभा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi's public meeting will be held on the grounds of Buddhi Vihar
मुरादाबाद। दो दिन के मंथन के बाद शहर में प्रियंका गांधी की प्रस्तावित रैली के लिए स्थान का चयन कर लिया गया। एक दिसंबर को दिल्ली रोड सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार के मैदान पर कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली होगी। जिसे प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। कांग्रेसी रैली की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को 15 नवंबर को पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुरादाबाद आना था, लेकिन बुखार के चलते वह सम्मेलन में शामिल नहीं हो सकीं। पांच दिन बाद ही उनका मुरादाबाद आने का कार्यक्रम तय गया। जिला कांग्रेस कमेटी को इसकी जानकारी शनिवार शाम मिल गई थी। इसके बाद रविवार और सोमवार को प्रतिज्ञा रैली के लिए जगह की तलाश की गई। दो दिनों में पांच स्थानों पर मंथन के बाद मंगलवार को बुद्धि विहार के मैदान पर रैली कराने का निर्णय लिया गया। जनसभा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने बताया कि प्रियंका गांधी वाराणसी और गोरखपुर में रैली कर चुकी हैं। 27 नवंबर को महोबा में रैली होगी। एक दिसंबर को मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली होगी, जो कि प्रदेश में पार्टी की चौथी बड़ी रैली होगी। रैली में एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

टिकट के दावेदारों को सौंपी भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी
मुरादाबाद। प्रियंका गांधी की रैली में दस जिलों से भीड़ आएगी। भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी टिकट के दावेदारों को सौंपी गई है। इसके अलावा ब्लाक अध्यक्षों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। इस संबंध में मंगलवार को राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने टिकट के दावेदारों और ब्लाक अध्यक्षों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed