{"_id":"65dcd132e7a99edab6041923","slug":"prisoner-s-vehicle-collides-with-divider-on-double-gate-bridge-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: डबल फाटक पुल पर डिवाइडर से टकराया बंदी वाहन, ई-रिक्शा बचाने के चक्कर में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: डबल फाटक पुल पर डिवाइडर से टकराया बंदी वाहन, ई-रिक्शा बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
Mon, 26 Feb 2024 11:28 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:28 PM IST
सार
संभल में पेशी के बाद बंदियों को लेकर जिला कारागार आ रहे वाहन डबल फाटक पुल पर डिवाइडर से टकराया गया। गनीमत रही कि कोई बंदी या पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल में पेशी के बाद बंदियों को लेकर जिला कारागार आ रहे वाहन डबल फाटक पुल पर डिवाइडर से टकराया गया। गनीमत रही कि कोई बंदी या पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने सभी बंदियों को वाहन से निकालकर दूसरे वाहन से जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जिला कारागार से आठ बंदियों को लेकर पुलिस कर्मी संभल में पेशी पर ले गए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे वापस लौटते समय कटघर के डबल फाटक पुल के ऊपर डिवाइडर से वाहन टकरा गया। इस हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सामने अचानक ई रिक्शा गया था। जिसे बचाने के प्रयास में वाहन डिवाइडर से टकरा गया था। हादसे की सूचना मिलने पर कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने सभी बंदियों को नीचे उतारकर दूसरे वाहन से जिला कारागार भिजवा दिया है।
विज्ञापन