{"_id":"63f5270ed9b839579e0ea25f","slug":"priority-will-be-to-complete-development-works-in-mandal-singh-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-63607-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में विकास कार्यों को पूरा करने की होगी प्राथमिकता : सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में विकास कार्यों को पूरा करने की होगी प्राथमिकता : सिंह
विज्ञापन
मुरादाबाद। केंद्र सरकार ने आईएएस आंजनेय कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। साथ ही प्रदेश सरकार ने फिर मंडलायुक्त बनाकर एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है।मंडलायुक्त के पद पर कार्यभार संभालने के बाद आईएएस आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि अभी मंडल के अधिकारियों को कई चुनौतीपूर्ण कार्य करने होंगे। बजट को ध्यान में रखते हुए मार्च तक कई प्रोजेक्ट को पूरा करना है। निवेश के प्रस्तावों को धरातल पर लाने की बड़ी जिम्मेदारी है। मंडल के जिलों की जीडीपी का अध्ययन करने का काम उन्होंने शुरू किया था।
मंडल की डीजीपी को आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों से राय ली जाएगी। इसी आधार पर लोगों की आर्थिक क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य किए जाएंगे। मंडल में विकास कार्यों को शीघ्र समय से पूरा कराने की प्राथमिकता होगी ताकि आम जनता को परिवर्तन दिखाई दे। आम जनता की समस्याओं के निस्तारण पर विशेष बल दिया जाएगा।
अभी स्मार्ट सिटी के कई कार्यों को पूरा कराना है। सड़कों का निर्माण, बिजली को अंडरग्राउंड करना और चौराहों के सुंदरीकरण जैसी कई चुनौतियां शामिल हैं। रेलवे स्टेशन के सामने की रोड को भी दुरुस्त कराना है। जनता की समस्याओं के प्रति अधिकारी संवेदनशील बने। जमीन पर उतरकर कार्य करें। जनता को परिवर्तन और कार्यों में पारदर्शिता दिखाई देनी चाहिए। बता दें कि केंद्र सरकार ने आईएएस आंजनेय कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। साथ ही प्रदेश सरकार ने फिर मंडलायुक्त बनाकर एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है।