फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   principal punished SI daughter is much serious

वर्दी वाले की बेटी से हरकत पर पिटे प्रिंसिपल

Mon, 17 Oct 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 17 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
principal punished SI daughter is much serious
- फोटो : demo
एक पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को अपने यहां पढ़ रही दरोगा की बेटी को डांटना महंगा पड़ गया। बेटी की शिकायत पर तमतमाए दरोगा ने प्रिंसिपल को उनके चैंबर से कॉलर पकड़कर घसीट लिया और सरेआम हाथापाई कर दी। प्रिंसिपल ने भी दरोगा पर हाथ पैर चलाए।
विज्ञापन


दरोगा और प्रिंसिपल में मारपीट से स्कूल स्टाफ और स्टूडेंट्स सन्न रह गए। हालांकि बाद में स्कूल प्रबंधन के दखल पर दोनों ने आपस में समझौता कर लिया। घटना शहर के एक पब्लिक स्कूल में तीन - चार दिन पुरानी है। स्कूल स्टाफ का कहना है कि इन दिनों स्कूल में कक्षा नौ के रजिस्ट्रेशन फार्म भरने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


जिसमें वेरिफिकेशन के लिए सभी स्टूडेंट्स के पैरेंट्स को भी स्कूल बुलाया जा रहा है। एक दरोगा की बेटी भी इस स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। क्लास टीचर के बुलावे पर दरोगा भी स्कूल पहुंचा था। लेकिन टीचर और प्रिंसिपल ने उसे घंटों लंबा इंतजार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब दरोगा की बेटी का फार्म भरने की बारी आई तो छात्रा की जन्म तिथि को लेकर पेंच फंस गया। टीचर ने नगर निगम का जन्म प्रमाण पत्र मांगा तो छात्रा महज एक शपथ पत्र लेकर पहुंची थी। इस पर टीचर ने छात्रा को पहले डपटा फिर एक थप्पड़ मार दिया।

छात्रा रोती हुई रिसेप्शन पर इंतजार कर रहे अपने दरोगा पिता के पास पहुंची तो वह आगबबूला हो गया। उसने क्लास में पहुंचकर टीचर को भला बुरा कहा तो टीचर शिकायत लेकर प्रिंसिपल के पास पहुंच गई। यहां प्रिंसिपल ने जब छात्रा और उसके दरोगा को डांटा तो दरोगा ने प्रिंसिपल से हाथापाई कर दी। 

उसने प्रिंसिपल का कॉलर पकड़ा और खींचकर बाहर रिसेप्शन पर ले आया। यहां दोनों में मारपीट हुई तो स्टाफ ने किसी तरह मामला शांत कराया। हालांकि बाद में स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग भी स्कूल पहुंच गए और दरोगा व प्रिंसिपल में समझौता करा दिया।


हालांकि स्कूल के ही कुछ स्टाफ का कहना है कि दरोगा के गुस्से की वजह से खाली बेटी को पड़ी डांट नहीं थी। कई शिक्षिकाएं भी पिछले दो- तीन महीने में यहां से नौकरी छोड़ चुकी हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि दरोगा ने अपनी गलती स्वीकारते हुए लिखित में माफी मांग ली थी। जिसकी वजह से पुलिस में शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed