फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Principal accused of obscene behavior suspended

Moradabad News: अश्लील हरकत करने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Principal accused of obscene behavior suspended
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर शिक्षकों ने अश्लील हरकत करने और विद्यालय में मांसाहारी भोजन बनवाने का आरोप लगाया था। खंड शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद देहात का कहना है कि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

मुरादाबाद देहात ब्लॉक में एक कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों ने 21 सितंबर को प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत की थी। शिक्षकों का आरोप था कि प्रधानाध्यापक विद्यालय में बड़े स्पीकर पर अश्लील गाने बजाकर विद्यार्थियों को नचवाता है। विरोध करने पर धमकी देता है। महिला शिक्षकों के साथ अमर्यादित व अश्लील व्यवहार करता है। जूनियर विभाग की प्रवेश पंजिका उपलब्ध नहीं है। कक्षा आठ के विद्यार्थियों की नियम विरुद्ध टीसी काटी जा रही है। प्रधानाध्यापक विद्यालय में धूम्रपान करता है और रसोइयों से अपने लिए मांसाहारी भोजन बनवता है। इसके अलावा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी थी। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सभी पक्षों से वार्ता की गई थी। इसकी रिपोर्ट बनाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी थी। मामले में बीएसए ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed