फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparations went on throughout the day at Atal Residential School

Moradabad News: अटल आवासीय विद्यालय में दिन भर चलीं तैयारियां

Wed, 06 Aug 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 06 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Preparations went on throughout the day at Atal Residential School
बिलारी में अटल आवासीय विद्यालय में बारिश के दौरान छतरी लगाकर मंच तैयार कराते अ​धिकारी-संवाद
बिलारी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह अगस्त को बिलारी के पीपली गांव के जंगल में बने अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। मंगलवार को दिनभर अटल विद्यालय में कार्यक्रम की तैयारियां होती रहीं। मंगलवार दोपहर बाद मंडलायुक्त और डीआईजी भी अटल आवासीय विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही यहां एडीएम प्रशासन, पुलिस अधीक्षक देहात, सीएमओ, सहायक श्रम आयुक्त, क्षेत्रीय वन अधिकारी, एसडीएम,सीओ, बीडीओ और अन्य अधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए थे। मंडलायुक्त और डीआईजी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी संबंधी पूरी जानकारी ली। मंडलायुक्त और डीआईजी ने मंच, हेलीपैड, पार्किंग, लाभार्थियों के बैठने का स्थान, लोकार्पण के लिए लगाए गए पत्थर आदि को देखा।
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ समेत अन्य स्थानीय अधिकारी हेलीपैड बनाने के काम में लगे रहे। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव और पालिका की ईओ रजनी सिंह भी स्टाफ को लेकर अटल विद्यालय में चल रही तैयारियों में सहयोग करने को पहुंचे। ्र वरिष्ठ अधिकारियों ने अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रशासनिक अधिकारी से भी जरूरी जानकारी ली। कार्यक्रम मुख्यमंत्री का होने की वजह से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहने पर अधिकारियों का विशेष जोर रहा।

बिलारी में अटल आवासीय विद्यालय में बारिश के दौरान छतरी लगाकर मंच तैयार कराते अधिकारी-संवाद

बिलारी में अटल आवासीय विद्यालय में बारिश के दौरान छतरी लगाकर मंच तैयार कराते अधिकारी-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed