फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparations for Jaya Kishori's spiritual session are in full swing, enthusiasm among the city dwellers

Moradabad News: जया किशोरी के आध्यात्मिक सत्र की तैयारियां तेज, शहरियों में उत्साह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Jaya Kishori's spiritual session are in full swing, enthusiasm among the city dwellers
मुरादाबाद। जीवांजलि कार्यक्रम के तहत सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता जया किशोरी के विशेष आध्यात्मिक सत्र को लेकर तैयारियां तेज हाे गई हैं। इस कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह कार्यक्रम अमर उजाला और बृजलाल किशनलाल ज्वैलर्स की ओर से 24 अगस्त को पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


सवालों का जवाब देकर पाठक जया किशोरी के विशेष आध्यात्मिक सत्र का पास जीत सकते हैं। इसके लिए पाठकों को अखबार में प्रकाशित क्यूआर कोड स्कैन करके सवालाें के उत्तर सबमिट करना होगा। सही जवाब देने वाले 20 पाठकों का चयन लाटरी के माध्यम से पास के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


00

कार्यक्रम के प्रायोजक

इस आध्यात्मिक सत्र के मुख्य प्रायोजक बृजलाल किशनलाल ज्वैलर्स मंडी चौक मुरादाबाद हैं। इसके अतिरिक्त विशेष सहयोगी के रूप में रॉयल इंडिया एक्सपोर्ट, मुरादाबाद, डीएमआर हॉस्पिटल सिविल लाइंस, पीएमएस स्कूल सिविल लाइंस, शिरडी साईं पब्लिक स्कूल साईं नगर कांठ रोड, लोहिया वर्ल्डस्पेस नया मुरादाबाद एवं डिजाइनको लाकडी फाजलपुर दिल्ली रोड, अनुष्का हॉस्पिटल कांठ रोड, होटल होलीडे रेजिडेंसी (5 स्टार डीलक्स) दिल्ली रोड, अवनी श्री इंफ्रा बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड मुरादाबाद कार्यक्रम से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


00.

अमर उजाला द्वारा 24 अगस्त को आयोजित आध्यात्मिक सत्र में जया किशोरी का आगमन युवाओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा। उनकी सकारात्मक सोच और जीवन प्रबंधन की शिक्षाएं समाज में नई ऊर्जा का संचार करेंगी। यह आयोजन निश्चित ही युवाओं को सफलता की राह दिखाने में सहायक सिद्ध होगा।

डॉ मंजेश राठी, डीएमआर हॉस्पिटल

जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र अमर उजाला के प्रयासों को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। सकारात्मक सोच, जीवन मूल्यों और प्रेरक विचारों पर आधारित यह कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।



डॉ राजीव गुप्ता, अनुष्का हॉस्पिटल

24 अगस्त के इस विशेष कार्यक्रम में जया किशोरी का प्रेरक सत्र सभी के लिए ज्ञानवर्धक होगा। उनकी शिक्षाएं युवाओं में आत्मविश्वास, सकारात्मकता और जीवन के प्रति सही दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करेंगी।


अवनीश शर्मा, अवनी श्री इंफ्रा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड

जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र न केवल युवाओं को प्रेरित करेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करेगा। यह कार्यक्रम मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

शुभम सक्सेना, रॉयल इंडिया एक्सपोर्ट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed