{"_id":"6a93485952c43fdded0cdacb","slug":"preparations-completed-in-chc-to-prevent-swine-flu-bilari-news-c-277-1-smbd1007-115193-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सीएचसी में की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सीएचसी में की तैयारियां पूरी
Sun, 30 Aug 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद स्थानीय स्तर पर भी स्वास्थ्य विभाग ने इससे बचाव और लोगों को जागरूक करने के लिए तैयारियां कर ली हैं। कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इसके लिए पांच सदस्यी आरआरटी टीम का गठन किया गया है। साथ ही अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पूरा कराया गया है।
शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में स्वाइन फ्लू का कोई केस नहीं है। लेकिन इससे बचाव और निगरानी के लिए तैयारियों को किया गया है। उन्होंने बताया कि सीएचसी में एक छह बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। साथ ही गठित की गई आरआरटी टीम में डॉ. प्रशांत वर्मा, लैब टैक्निशियन पंकज कुमार, बीएचडब्लू ऋषभ, हेल्थ सुपरवाइजर भगवान सिंह और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमेश कुमार को रखा गया है। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए सीएचसी में 400 सर्जिकल मास्क, 150 पीपीई किट, 100 एन-95 मास्क, 31 की ऑक्सीजन सिलेंडर, 39 ऑक्सीजन कंसिलेटर, तीन नैबुलाइजर और इससे संबंधित सभी आवश्यक दवाइयां मौजूद हैं। उन्होंने जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक को देखते हुए सीएचसी स्टाफ को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।