फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparations begin for the Provincial Medical Services Association's district branch elections.

Moradabad News: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जिला शाखा के चुनाव की तैयारी शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for the Provincial Medical Services Association's district branch elections.
मुरादाबाद। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) की मुरादाबाद जिला शाखा के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आम सभा आयोजित की गई, जिसमें चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी के नामों पर सहमति बनी। चुनाव अधिकारी के तौर पर डॉ. अवनीश कुमार सिंह और रिटर्निंग अधिकारी के लिए डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव के नामों पर सहमति बनी।
विज्ञापन


बैठक में शाखा सचिव डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि जिला शाखा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, इसलिए नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी ने निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सभा में केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. संजीव बेलवाल ने जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अवनीश कुमार सिंह को चुनाव अधिकारी और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव को रिटर्निंग अधिकारी बनाने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सभी चिकित्सकों ने सर्वसम्मति से दोनों नामों का समर्थन किया। बैठक के दौरान चिकित्सकों ने वर्षों से पदोन्नति लंबित रहने, एसएसीपी का लाभ नहीं मिलने और वर्ष 2020 की सेवा नियमावली से उत्पन्न पदोन्नति संबंधी विसंगतियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान की मांग की। अंत में शाखा अध्यक्ष डॉ. अरुण तोमर ने कहा कि चिकित्सकों की सभी समस्याओं से केंद्रीय कार्यकारिणी को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने चुनाव अधिकारियों से निष्पक्ष और समयबद्ध चुनाव कराने तथा सभी सदस्यों से चुनाव में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed